Chatra

चतरा: सलगी जबड़ा सड़क मरम्मती की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया धरना प्रदर्शन

Chatra: सलगी जबड़ा मुख्य पथ मरम्मती की मांग को लेकर बुधवार को उपायुक्त कार्यालय के समक्ष ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन किया. धरना में ग्रामीणों का गुस्सा दिखा,सरकार और प्रशासन के खिलाफ जम कर नारे लगाए. ग्रामीणों ने कहा कि 15 साल से सड़क खराब है सड़क खराब होने से हजारों राहगीरों और प्लस टू उच्च विद्यालय सलगी के सैकड़ों छात्र छात्राओं और शिक्षकों को प्रतिदिन भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है.सड़क में गड्ढे होने ओर पुलिया क्षति ग्रस्त होने के कारण दुर्घटना होते रहते हैं. किसान टमाटर सब्जी बाजार तक नहीं पहुंचा पाते औने पौने दाम पर गांव में ही बेचने पर मजबूर हैं. उस मार्ग से ऑटो रिक्शा से जीवन यापन करने वाले सैकड़ों लोग प्रेशान हैं कमाई से अधिक रिपेयर में खर्च हो जाता है. पुर्व में कई बार संबंधित विभाग, अधिकारी और जन प्रतिनिधियों से सड़क मरम्मती के लिए आग्रह किया गया लेकिन किसी ने सुध नहीं लिया. आज विवश हो कर धरना प्रदर्शन करना पड़ रहा है. ग्रामीणों ने कहा कि यदि फरवरी  में पथ का कार्य शुरु नहीं होता है तो मार्च में आमरण अनशन करेंगे। धरना के पश्चात् छः लोगों का प्रतिनिधि मंडल उपयुक्त से मिला और ज्ञापन सौंपा. प्रतिनिधि मंडल को उपायुक्त ने आश्वस्त किया बहुत जल्द सड़क की मरम्मती करा दी जाएगी. प्रतिनिधि मंडल में सुभाष सिंह, राजेश सिंह, जयंत सिंह, कृष्णा साहू विकास साहू और गणेश सिंह शामिल थे. धरना में जिला परिषद सदस्य देवनंदन साव, मुखिया मनोरंजन सिंह, कृष्णा साहू, उप मुखिया विकास साहू, गणेश सिंह सुभाष सिंह जयंत कुमार मालदेव सिंह लवकेश दास शशि सिंह, रवि कुमार, रामवतार प्रजापति सचिता सिंह, शशि कांत सिंह, पंकज सिंह, प्रमेश्वर राम, खैटा भुईयां, संघरा भुईयां प्रमोद दास, बिनय सोनी, शिवभजन सिंह, रवि प्रजापति, आयुष कुमार, समेत सैकड़ों लोग शामिल हुए.

इसे भी पढ़ें: Budget 2023-24: झारखंड कांग्रेस बोली निराशावादी है आम बजट, प्रदेश अध्यक्ष ने कहा- मिडिल क्लास फैमिली को थमाया झुनझुना

Related Articles

Back to top button