Koderma

कोडरमा: चोरी के दो मामलों में तीन व्यक्ति गिरफतार, कई सामान बरामद

Koderma: जिले के सतगावां थाना अंतर्गत हुए चोरी के दो मामलों में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. बुधवार को प्रेस वार्ता कर बताया गया कि दो अलग अलग जगहों पर चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया गया था, जिसको लेकर कुछ दिन पूर्व लिखित आवेदन दिया गया था. जिसमें 23 जनवरी को नावाडीह पंचायत भवन एवं 30 जनवरी को खुट्टा बजार गैलेक्सी टेलीकॉम से सामान की चोरी हुई थी. थाना प्रभारी आनंद कुमार साह ने तकनीकी साक्ष्य के अधार पर बिहार पुलिस की मदद से दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार व्यक्तियों में सादाउल्लाह उर्फ सदाब (19 वर्ष पिता मोहमद अजहर ग्राम पकरी थाना पकरीबरमा जिला नवादा), डब्लू मिया (35 वर्ष, पिता छोटे मियां) और सलाउद्‌दीन (25 वर्ष, पिता जाफीर मियां) दोनों ग्राम बरडीहा थाना पकरीबरमा जिला नवादा शामिल हैं. इनमें एक व्यक्ति सलाउद्‌दीन को उसके ससुराल सतगावां थाना क्षेत्र ग्राम जगनीडीह से गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार व्यक्ति से बरामद टाटा सफारी, डब्लू 02 एसी 4515, कीपैड मोबाईल 11पीस, एंड्रॉयड मोबाईल 2 पीस, स्कीन गार्ड ग्लास 15 पीस, मोबाईल चार्जर 2 पीस, लोहे का सब्बल 1 पीस, जनरेटर का मोटर, एक छोटा यूपीएस बरामद हुआ. बताया गया कि इन लोग चोरी करने में सब्बल का इस्तेमाल करते थे जिससे ताला तोड़ने में आसानी होता था. ससुराल में रहकर पहले मुआयना करते थे और रात मे आसानी से चोरी कर के रातों रात निकल जाते थे. इनकी गिरफ्तारी और छापेमारी में कोडरमा टेकिनल से कुणाल कुमार, तेजस्वी ओझा, सतगावां थाना से एएसआई सुजीत सिंह, एएसआई दिनेश मुर्मू,एएसआई निशांत अहमद और जवान मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें: Jamshedpur : हर वर्ग को ध्यान में रखकर पेश किया गया बजट : रघुवर दास

Related Articles

Back to top button