
Chatra : जिला अवर निबंधन पदाधिकारी अमरजीत सिंह बलहोत्रा की कार्य शैली से क्षुब्ध दस्तावेज नविस संघ ने कार्य बहिष्कार कर दिया है. इतना ही नहीं दस्तावेज नवीस संघ ने कहा कि जब तक तानाशाह निबंधन पदाधिकारी को हटाया नहीं जाएगा तब तक कार्य का बहिष्कार जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि अवर निबंधन पदाधिकारी महीने में अधिक से अधिक कार्यालय में 8 से लेकर 9 दिन ही समय देते हैं. ऊपर से काम कम और परेशान अधिक करते हैं. यही कारण है कि एक सप्ताह से कार्य बहिष्कार जारी है. जिससे सरकार और विभाग को लाखों रुपए के राजस्व का नुकसान हुआ है.
संघ के जिला अध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने बताया कि पदाधिकारी के द्वारा भूमि निबंधन कराने के नाम पर दस्तावेजों को बेवजह परेशान किया जाता है. इनके द्वारा सरकार के गाइड लाइन को ताख पर रख दिया जाता है. खतियान, पंजी टू, शुद्धि पत्र आदि को को नज़र अंदाज़ कर एलपीसी की मांग की जाती है. अगर अपर समाहर्ता के द्वारा दिया गया एलपीसी दी जाती है तो उनसे जूनियर अधिकारी सीओ के यहां का एलपीसी मांग कर परेशान किया जाता है. ऐसे में जमीन की रजिस्ट्री करा पाना मुश्किल हो गया है. आगे कहा कि जब तक अमरजीत बलहोत्रा को हटाया नहीं जाएगा और दूसरा पदाधिकारी नहीं दिया जाएगा तब तक कार्य बहिष्कार रहेगा.
इसे भी पढ़ें: Light House Project के लिए फिर से लॉटरी करेगा रांची नगर निगम




