
Ranchi: गुमला नगर परिषद एरिया में लोगों को वाटर सप्लाई सुविधा देने की तैयारी है. इसके लिए जुडको (Jharkhand Urban Infrastructure Development Company Limited) ने पहल शुरू कर दी है. इस प्रोग्राम के लिए एक सौ करोड़ अठारह लाख नवासी हजार रुपये की व्यवस्था की गई है. जुडको के मुताबिक, गुमला नगर परिषद में वाटर सप्लाई योजना के निर्माण, उसे धरातल पर उतारने और शुरूआती पांच सालों तक उसके संचालन और रख रखाव पर सौ करोड़ रुपये से अधिक का खर्च किया जाएगा. जुडको के प्रोजेक्ट डायरेक्टर (टेक्निकल) की ओर से टेंडर नोटिस भी जारी कर दिया गया है. 23 मार्च तक इसके लिए ऑनलाइन बिड जमा करने होंगे. केवल ई- टेंडर ही स्वीकार किए जाएंगे.
आवेदन के समय इसे भी देखें
गुमला में वाटर सप्लाई स्कीम के लिए वेबसाइट www.jharkhandtenders.gov.in के जरिये ऑनलाइन बिड जमा करना है. टेंडर फीस के तौर पर 25 हजार रुपये लगेंगे. बिड सिक्योरिटी के तौर पर एक लाख अठारह हजार 897 रुपये लगेंगे. 23 फरवरी से बिड डॉक्यूमेंट की बिक्री शुरू होगी. 1 मार्च को प्रि बिड मीटिंग होगी.




