ChatraJharkhandLead News

चतरा : विस्फोटक खाने से उड़ा मवेशी का जबड़ा, हालत गम्भीर

जंगली सूअर को मारने के लिए शिकारियों ने लगाया था बम

 Chatra : चतरा जिले के मयुरहंड़ प्रखंड में एक बेजुबान जानवर को पेट की भूख भारी पड़ गयी. भूख मिटाने के लिए जंगल मे शिकारियों के द्वारा छुपाकर रखे गये विस्फोटक पदार्थ को बैल ने खा लिया. जिससे बैल का जबड़ा उड़ गया. इस घटना के बाद बैल की स्थिति गम्भीर   है. उसका बच पाना मुश्किल है. यह घटना मयूरहंड के ढोढी गांव निवासी कारु दांगी के मवेशी के साथ घटी है.

जानकारी के अनुसार कुछ शिकारियों ने जंगल मे जंगली सुअर को मारने के लिए बम बनाकर छुपाकर रखा था, इसी क्रम में घास चरते हुए बैल ने विस्फोटक पदार्थ  खा लिया जो मुंह में ही फट गया, जिससे बैल गम्भीर रूप से घायल हो गया. हालांकि उसे बचाने के लिए कारू दांगी हर सम्भव प्रयास कर रहे हैं, परन्तु पशु चिकित्सक उसके बचने की सम्भावना से इनकार कर रहे हैं.

इसे भी पढ़े : गांजा तस्करी के तीन आरोपी खादगढ़ा बस स्टैंड से गिरफ्तार

वन अधिनियम की खुलेआम उड़ रही है धज्जियां

जानकारी के अनुसार इन दिनों जंगली सूअरों का शिकार कर लोग वन अधिनियम की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं. जंगली सूअर को मारने के लिए विस्फोटक पदार्थ में स्वादिष्ट व्यंजन लगाया जाता है, जिसे सुअर सूंघते सूंघते वहां तक पहुंचते हैं और उसे मुंह में लेकर जैसे ही चबाना चाहते हैं, वैसे ही विस्फोटक पदार्थ ब्लास्ट हो जाता है और सुअर बुरी तरह से घायल हो जाते हैं.

इसे भी पढ़े :  कपड़ा फैक्ट्री में काम कराने को ले जायी जा रही थीं 58 लड़कियां, पुलिस ने पकड़ा, बस जब्त

काले धंधे में लगे लोग छिपकर आस पास ही बैठे रहते हैं

इस काले धंधे में लगे लोग छिपकर आस पास ही बैठे रहते हैं. वे सूअर के चीखने की आवाज सुनकर उसका पीछा करते हैं. जब सूअर थक हार कर गिर जाता है तो उसे उठाकर ले जाते हैं.  बैल का जबड़ा उड़ने की खबर जंगल में लगी आग की तरह फैल गयी. बैल के देखने के लिए सैकड़ों लोग इकट्ठा हो गये.

इस मामले में चतरा दक्षिणी वन प्रमंडल के रेंजर जगन्नाथ प्रसाद ने कहा कि हमें भी गुप्त सूचना मिली है कि रात के अंधेरे में लोग सूअरों को मारने के लिए बम का इस्तेमाल कर रहे हैं. हमारी टीम जांच कर रही है और सर्च ऑपरेशन भी चला रही है. इस धंधे में लगे एक भी व्यक्ति की गिरफ्तारी हो जाती है तो इस जघन्य अपराध से जुड़े लोगों की कलई परत दर परत खुल जायेगी.

इसे भी पढ़े :  डीएसपी पर लगा यौन शोषण का आरोप, युवती ने राज्यपाल, मुख्यमंत्री और डीजीपी से शिकायत

Related Articles

Back to top button