
Chatra : चतरा के वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र की अमझर नदी में अनियंत्रित होकर एक कार गिर गयी. इस हादसे में कार पर सवार शंकर साहू की मौत हो गयी. कार प्रतापपुर से जोरी की ओर आ रही थी. इसी क्रम में यह घटना घटी. घटना बुधवार रात की है.
इसे भी पढ़ें : चतरा : विस्फोटक खाने से उड़ा मवेशी का जबड़ा, हालत गम्भीर
चालक की आंख लग जाने से दुर्घटना!
अनुमान लगाया जा रहा है कि चालक की आंख लग जाने से दुर्घटना हुई है. कार पहले पुल में टकराई और उसके बाद नदी में जा गिरी. घटना की सूचना वशिष्ठ नगर थाना पुलिस को दी गयी. पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर कार के भीतर से लोगों को निकाला और एंबुलेंस की मदद से सदर अस्पताल भेज दिया.
शादी समारोह में भाग लेकर गया लौट रहा था परिवार
कार पर सवार दिल्ली निवासी सूरज बली साहू के 35 वर्षीय पुत्र शंकर साहू की गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने उसे रिम्स रेफर कर दिया. रांची जाने के क्रम में उसकी मौत हो गयी. चालक मुस्लिम आलम को मामूली चोट लगी है. वह हजारीबाग के पगमील निवासी स्व.रहीम मियां का पुत्र है. जानकारी के अनुसार शंकर साहू गया के इमामगंज आये थे. वहां एक शादी समारोह में भाग लेकर प्रतापपुर के रास्ते वापस गया जा रहे थे.
इसे भी पढ़ें : नहाने के दौरान कुएं में गिरकर महिला की मौत




