
Ranchi : रांची के हिंदपीढ़ी थाना पुलिस ने रिक्शा चालक को बंधक बना कर बेरहमी से पीटनेवाले नायक गैंग के सरगना को गिरफ्तार कर लिया है. हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र के ग्वालटोली निवासी मो समीर उर्फ नायक उर्फ सद्दाम (उम्र27) पिता-मो वजीर खान उर्फ वजीर रांची से भागने की तैयारी में था. हालांकि पुलिस को भनक लगी तो उसे घर से दबोच लिया. उसे सड़कों पर घुमाया गया. पुलिस के सामने आरोपी गिड़गिड़ाने लगा. आरोपी इलाके में ई रिक्शा चालक से वसूली करता था. उसी के अनुसार रूट भी तय करता था. नहीं मानने पर मारपीट करता था. चार दिन पहले दो ई रिक्शा चालक को बंधक बना कर बेरहमी से पीटा था. और उसका वीडियो बना कर वायरल किया गया था. पुलिस के अनुसार मो जाहिद के लिखित आवेदन के आधार पर मो समीर उर्फ नायक उर्फ सद्दाम एवं उसके गैंग के अन्य 7-8 अज्ञात लोगों के द्वारा वादी मोठ जाहिद के ई-रिक्शा को रोक कर जानलेवा हमला करने के आरोप में दर्ज किया गया था. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल चल रहा है. वहीं आरोपी घटना को अंजाम देकर घर से फरार चल रहा था. शनिवार को सूचना मिली की सद्दाम राज्य से बाहर भागने की फिराक में है और अभी अपने घर में छुपा हुआ है. सूचना पर कोतवाली डीएसपी के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया. छापामारी दल मो समीर उर्फ नायक उर्फ सद्वाम के घर की घेराबंदी कर गिरफ्तार किया. अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है.
इसे भी पढ़ें- प्रज्ञा सेवा संस्थान एनजीओ के निदेशक गिरफ्तार, अधिक मुनाफे का लालच देकर करोड़ों की ठगी का है आरोप



