
Ranchi : झारखंड के मनरेगा मजदूरों की मजदूरी भुगतान के लिए केंद्र सरकार ने दूसरी और तीसरी किस्त की राशि आवंटित कर दी है. वित्तीय वर्ष 2023 24 के लिए पैसा दिया गया है. भारत सरकार ने मनरेगा के तहत दूसरी किस्त के रूप में केंद्रीय सहायता अंतर्गत 252 करोड़ 27 लाख 53 हजार 93 आवंटित किए है. वहीं, तीसरी किस्त के रूप में झारखंड को 368 करोड़ 35 लाख 98 हजार 109 रुपए की राशि आवंटित की है. भारत सरकार ने स्पष्ट कहा है की जो पेंडिंग लायबिलिटी है और बकाया मजदूरी भुगतान है वह निश्चित रूप से ही क्लियर किया जाए और सभी मनरेगा मजदूरों के खाते में अविलंब बकाया मजदूरी का भुगतान किया जाये. भारत सरकार जल्द ही बकाया मजदूरी भुगतान की समीक्षा भी करेगी.
इसे भी पढ़ें – दीपावली एवं छठ के अवसर पर चलायी जायेंगी धनबाद-सीतामढ़ी सहित 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें



