JharkhandJharkhand PoliticsJharkhand StoryKhas-KhabarLead NewsNEWSRanchiTOP SLIDERTop Story

देश का नाम बदलने के मुद्दे पर JMM ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, बताया पैसे की बर्बादी वाला काम

Ranchi: मंगलवार को जेएमएम के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने प्रेस कॉन्फ्रेस के जरिए जनता को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दी. साथ ही गिरिडीह के डुमरी विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग के लिए डुमरी जनता का आभार जताया. इसके अलावा देश का नाम इंडिया से भारत करने के मुद्दे पर उन्होंने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि अब तो इंडिया (INDIA) कहने से ही बीजेपी वालों में दहशत मच जाती है. हम अपने राष्ट्रभाषा में इंडिया बचपन से कहते सुनते और समझते आए हैं.
इसे भी पढ़ें: सांसद आदित्य साहू ने डुमरी उपचुनाव में NDA की कामयाबी का झंडा लहराने का जताया भरोसा, लाएंगे संसद में विशेषाधिकार हनन का मामला

सुप्रियो ने कहा कि इंडियन रेलवे कहा जाता है, प्राइम मिनिस्टर ऑफ इंडिया कहा जाता है, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया कहा जाता है, इंडिया से इतना डर कि देश का नाम ही बदल दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि क्या इंडिया गेट का नाम भी बदलेंगे? मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया है क्या उसका नाम भी बदला दिया जाएगा..इंडिया गठबंधन से इतना डर गए हैं? और आपदा में भी अवसर ढूंढ लिया.

देश का नाम बदलने में खर्च होगा अरबों-खरबों रुपया

सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि केवल नाम बदलने से देश का अरबों-खरबों रुपया खर्च होगा. 1 रुपए के सिक्के से लेकर 500 रुपए के नोट, सब के सब बदलने पड़ेंगे. देश के तमाम कार्यालय के बोर्ड, लेटर हेड बदलने होंगे, यह व्यक्ति क्या देश को बर्बाद करने आया है. यह एनडीए नहीं है, नेशनल डिजास्टर एलियंस है NDA. ये लोग देश का भूगोल बदल देंगे, इतिहास बदल देंगे. देश में कोई दलित नहीं रहेगा, आदिवासी नहीं रहेगा. यहां सिर्फ कॉरपोरेट कलर के लोग रहेंगे और कंज्यूमर के रूप में गरीब जनता. भट्टाचार्य ने कहा कि ये लोग वही करेंगे जो हिटलर ने किया था। गैस चैंबर में भरकर लोगों को मार देंगे.

Related Articles

Back to top button