JharkhandLead NewsNEWSRanchi

चैंबर चुनाव: किशोर मंत्री समेत 14 सदस्यों ने किया नामाकंन, 14 सितंबर तक नामांकन की आखिरी तारीख

Ranchi: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव की तैयारियां जोरों पर है. मंगलवार को नामाकंन का दूसरा दिन रहा. जहां किशोर मंत्री समेत 14 सदस्यों ने नामाकंन किया. इस नामाकंन में चुनाव कमेटी के चेयरमैन पवन शर्मा ने भी नामाकंन किया. बता दें चैंबर चुनाव के लिये 11 सितंबर से नामाकंन शुरू है. वहीं, 11 से 13 सितंबर तक नामांकन दाखिल किया जायेगा. नाम वापसी की अंतिम तिथि 14 सितंबर को संध्या 4 बजे तक निर्धारित है.

वर्तमान अध्यक्ष किशोर मंत्री अपनी टीम के साथ चुनाव की तैयारी की है. इस बार चैंबर चुनाव में कई सदस्यों की ओर से अध्यक्ष पद पर दावेदारी की जा रही हीै. जिसमें राहुल मारू, डॉ अभिषेक रमाधीन समेत अन्य सदस्यों के नाम आ रहे है. ऐसे में देखना होगा कि चुनाव के नतीजों में किसका पल्ला भारी रहता है. बता दें पिछले साल चुनाव में राहुल मारू और किशोर मंत्री के बीच ठक्कर हुई थी. जहां किशोर मंत्री को अधिक वोट मिले थे. वहीं, राहुल मारू टीम के अधिकांश सदस्यों ने चुनाव में अधिक वोट लाया था. जिसके बाद अनुभव के आधार पर किशोर मंत्री को अध्यक्ष पद मिला.

24 सितंबर को चुनाव

चैंबर चुनाव सत्र 2023-24 का चुनाव 23 और 24 सितंबर 2023 को होगा. 24 सितंबर 2023 को बिरसा मुंडा फुटबाल स्टेडियम, मोरहाबादी मैदान में होगा. मतगणना 24 सितंबर को मतदान स्थल पर ही की जायेगी. वर्तमान में चैंबर की सदस्यता संख्या 3798 है, जिसमें कुल 3534 आजीवन सदस्य, 169 जेनरल मेंबर, 83 सम्बद्ध संस्था, 2 पैट्रोन और 10 कॉरपोरेट सदस्य हैं. सम्बद्ध संस्थाओं को 2 वोट का अधिकार है.

इसे भी पढ़ें: लैंड फॉर जॉब स्कैम: केंद्र ने CBI को दी लालू यादव के खिलाफ केस चलाने की अनुमति

Related Articles

Back to top button