JharkhandRanchi

8 सितंबर को चेंबर चुनाव, 21 अगस्त से नामांकन भर सकते हैं इच्छुक उम्मीदवार

  • वोटर 3414, एफिलिएटेड सदस्यों के डबल वोटिंग के कारण कुल 3492 वोट पड़ने की संभावना
  • स्क्रूटनी 24 अगस्त को की जायेगी, 27 अगस्त को नाम वापस ले सकेंगे प्रत्याशी, 111 नये वोटर

Ranchi: फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एडं इंडस्ट्रीज की नये कार्यकारिणी का चुनाव 8 सितंबर को होगा. यह जानकारी चेंबर के चुनाव अध्यक्ष बिष्णु बुधिया ने प्रेस वार्ता में दी. उन्होंने कहा कि चुनाव हरमू रोड स्थित मारवाड़ी भवन में संपन्न होगा. चुनाव में कुल 3414 वोटर वोट देंगे. वोटरों को उनकी सदस्यता के अनुसार बांटा गया है. जिनमें 3088 आजीवन सदस्य है. साधारण सदस्य 235 हैं. इनमें से तीन को इस साल मतदान का अधिकार नहीं है. वहीं एफिलिएटेड सदस्यों की संख्या 160 है. इन 160 में से 78 सदस्यों को दो-दो वोट देने का अधिकार प्राप्त है. कॉरपोरेट से 14 सदस्य हैं. वहीं दो पेट्रॉन हैं. ऐसे में कुल वोट 3492 पड़ेंगे. इस दौरान जानकारी दी गयी कि इस साल 111 नये मतदाता होंगे. चेंबर चुनाव संहिता के अनुसार नये मतदाता का अधिकार उन्हीं को दिया गया है, जो अपनी सदस्यता के 90 दिन पूरे कर चुके हैं.

इसे भी पढ़ें – बकरीद के मौके पर कश्मीर में विरोध-प्रदर्शन, कई लोग घायल, कश्मीर के आइजी ने ट्वीट कर बताया

21 से 24 अगस्त तक होगा नामांकन

चुनाव हर साल की तरह इस साल भी 21 कार्यकारिणी पदों के लिए होगा. छह क्षेत्रीय उपाध्यक्षों के पद के लिए भी  चुनाव होगा. इच्छुक प्रत्याशी 21 से 24 अगस्त तक नामांकन भर सकते हैं. जो चेंबर कार्यालय में दिन के चार बजे तक लिया जायेगा. स्क्रूटनी 24 अगस्त को शाम चार बजे से किया जायेगा. नाम वापस लेने की इच्छा रखनेवाले प्रत्याशी 27 अगस्त को शाम चार बजे तक अपना नाम वापस ले सकते हैं. नामांकन शुल्क में चेंबर की ओर से कोई वृद्धि नहीं की गयी. पूर्व की तरह दो हजार और टैक्स ही देना होगा. जिन सदस्यों को सदस्यता लिये एक साल हो गये हैं वही नामांकन कर सकते हैं.

इसे भी पढ़ें – युवा संवाद – 4 : ‘सरकारी विभागों में साढ़े छह लाख से ज्यादा पदों को नहीं भर पायी पूर्ण बहुमत की सरकार’

सदस्यता शुल्क बकाया होने पर वोट नहीं दे पायेंगे सदस्य

अध्यक्ष दीपक मारू ने जानकारी दी कि जिन सदस्यों का सदस्यता शुल्क बकाया होगा वो मतदान नहीं कर पायेंगे. इसके लिए मतदान स्थल में भी अलग से काउंटर बनाया जायेगा. जहां सदस्य बकाया दे सकते हैं. चुनाव के एक सप्ताह के भीतर परिणाम की घोषणा की जायेगी. इसके लिए तिथि अभी तय नहीं है. इस चुनाव में संथाल परगना, कोल्हान, कोयलांचल, उत्तरी छोटानागपुर, दक्षिणी छोटानागपुर, पलामू डिवीजन में छह क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव होगा.

वार्षिक आमसभा में शामिल होंगे वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर

चुनाव के पूर्व सात अगस्त को चेंबर की ओर से आम सभा का आयोजन किया जायेगा. जिसमें वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर, सांसद महेश पोद्दार आदि शामिल होंगे.

इसे भी पढ़ें – चर्च कॉम्प्लेक्स, कुमार गर्ल्स हॉस्टल व हरमू रोड स्थित अवैध बिल्डिंग पर निगम मेहरबान! सील करने के निर्देश के बाद भी रिजल्ट जीरो 

Related Articles

Back to top button