
Chakradharpur: चक्रधरपुर पुलिस ने टोकलो रोड में छापामारी कर 35 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ तीन युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. थाना प्रभारी चंद्रशेखर कुमार ने बताया कि रविवार की रात टोकला रोड स्थित बालू गोदाम के पास ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री करने की सूचना मिली थी, सूचना सत्यापन पर जब पुलिस ने मौके पर छापेमारी की तो एक झोपड़ी से तीन युवकों को पकड़ा गया,जिसके पास से तलाशी में 35 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया. पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया.सभी युवक चक्रधरपुर मिट्टी पहाड़ निवासी सन्नी प्रधान , टोकला रोड निवासी अभिषेक प्रमाणिक और कुंभा टोली निवासी शिवनाथ मछुआ हैं, जो आदित्यपुर से ब्राउन शुगर खरीद कर चक्रधरपुर में बेचते थे.
इसे भी पढ़ें: Chakradharpur: बाल बाल बची उत्कल एक्सप्रेस, टूटी रेल पटरी, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, रोकी गई ट्रेन




