NEWS

Chakradharpur: आसनतलिया के तीन छात्रों आस्था महतो, नीलम मिंज और रविशंकर जोंको का एनएमएमएस में हुआ चयन

Chakradharpur: नेशनल मीन्स-कम-मैरिट स्काॅलरशिप (राष्ट्रीय साधन-सह-मेधा छात्रवृत्ति योजना एक केन्द्र प्रायोजित स्काॅलरशिप योजना है! यह मानव संसाधन विकास मंत्रालय के तहत स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग द्वारा शुरू की गई है! एनएमएमएस योजना का मुख्य उद्देश्य यह है कि समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मेधावी विद्यार्थियों को माध्यमिक स्तर की शिक्षा प्राप्त करने के लिए वित्तीय सहायता मिल सके ।एनएमएमएस योजना के तहत कक्षा 9 वीं से 12 वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को 12000 रू की आर्थिक सहायता प्रत्येक वर्ष दी जायेगी! इस साल मध्य विद्यालय आसनतलिया, चक्रधरपुर से छ: विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे जिसमें से तीन विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की! जिसमें मुख्य रूप से आस्था महतो, नीलम मिंज और रविशंकर जोंको शामिल हैं.
इसे भी पढ़ें: Chakradharpur: एनएसएस शिविर के तीसरे दिन “हाइजेनिक एंड सैनिटाइजेशन ” कार्यक्रम का आयोजन

आज विद्यालय प्रांगण में विद्यालय परिवार की ओर से बुके और भेंट देकर इन तीनों विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया! इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक/शिक्षिकाएं मुख्य रूप से शिवलाल महतो, अनिता प्रधान, मानसी आचार्या, सुमन बारला, संगीता कुमारी उपस्थित थे! विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री शिवलाल महतो ने बताया कि जब से केन्द्र सरकार ने इस योजना को चालू किया है तब से प्रत्येक वर्ष हमारे विद्यालय से इस परीक्षा में विद्यार्थी शामिल होकर सफलता हासिल कर रहे हैं और इस योजना का लाभ ले रहे हैं! अब तक हमारे विद्यालय से इस छात्रवृत्ति योजना में कुल 18 विद्यार्थी सफलता हासिल कर चुके हैं.

Related Articles

Back to top button