
Chakradharpur: शहर के पोटका स्थित इचिंडासाईं में सोमवार सुबह एक कुएं में 20 वर्षीय युवती की लाश मिली है. युवती रेलवे कर्मचारी मोहम्मद मुस्तफा उर्फ बाबू की लड़की के रुप में पहचान हुई है. बताया जा रहा कि वह युवती शुक्रवार सुबह से गायब थी. उसे लेकर परिजन चक्रधरपुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी. मामले को लेकर पोटका के स्थानीय लोगों ने गिरफ्तारी की मांग को लेकर एनएच-75 ई रांची-चाईबासा मुख्य मार्ग जाम कर दिया गया. मामले में डीएसपी ने बताया कि 7 लोगों को हिरासत में लि्या गया है, और लोगों को समझाबुझा कर जाम हटाया है.

मिली जानकारी के अनुसार जिस जगह कुएं में लाश बरामद की गयी है वहां ठीक सामने रोहित साह अपने छोटे भाई विवेक साह के मौत हो गई थी, परिवार वाले उनका श्राद्ध कर्म कर रहे थे. टेंट केबल कुर्सी लगी हुई है और उसके ठीक सामने यह एक छोटा सा कुआं है. रविवार को श्राद्ध कर्म पूरा हो चूका था. सोमवार सुबह जब लोग श्राद्ध कर्म के बाद टेंट हटाने में जुटे थे तो उन्हें शव का बदबू आने लगी. बदबू को लेकर लोग तलाशने लगे की बदबू कहां से आ रही है. इसी दौरान लोगों की नजर पास मौजूद छोटे से कुएं में गयी. कुएं के अन्दर लोगों ने झांका तो सभी के पैरों से जमीन खिसक गयी. कुएं के अन्दर लाश पानी के ऊपर तैर रही थी.
कुएं मिली लाश की खबर इलाके में आग की तरह फ़ैल गयी. कुएं के आसपास लोगों की भारी भीड़ जमा हो गयी. कुएं में पड़ी लाश को देखे जाने से ऐसा प्रतीत हो रहा है की उसके मुंह में कपड़ा ठूसा हुआ है और लाश अर्धनग्न है.शव देखने के बाद श्राद्ध कर्म कर रहे परिजनों ने इसकी सुचना चक्रधरपुर थाना को दी गयी. चक्रधरपुर थाना से थाना प्रभारी चंद्रशेखर कुमार घटना स्थल पहुंचे. थाना प्रभारी ने लाश को देखा और इसके बाद लाश को बाहर निकालने का कार्य शुरू किया गया. इधर सूचना मिलने के बाद पोड़ाहाट डीएसपी कपिल चौधरी बिग घटनास्थल पहुंचकर पूरे घटना स्थल का निरीक्षण किया.
पुलिस लाश बरामद कर तफ्तीश में जुट गयी है. इधर इस घटना को लेकर रोहित साह ने बताया कि जिस कुएं में लाश बरामद की गयी है उस जमीन और कुएं के मालिक मनोज साह हैं. रोहित साह उसी जगह पर अपने छोटे भाई विवेक साह के आकस्मिक निधन पर श्राद्ध कर्म कर रहे थे. रविवार को श्राद्ध कर्म पूरा हो चूका था. लेकिन सुबह कुएं में लाश मिलने से परेशान और हैरान हैं. देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि तीन-चार दिन के पहले का शव हैं.
इसे भी पढ़ें: Breaking: सिंदरी विधायक इंद्रजीत महतो के इंजीनियर बेटे ने किया सुसाइड, पत्नी की बिगड़ी तबीयत




