JamshedpurJharkhand

मानगो के उलीडीह थाना क्षेत्र के दो घरों में ताला तोड़कर लाखों की चोरी

Jamshedpur: मानगो के उलीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत महावीर कॉलोनी एवं एकता कॉलोनी में बीती रात चोरों ने बंद पड़े घर का ताला तोड़कर लाखों रुपए का समान चोरी कर ली. महावीर कॉलोनी के रहने वाले बबलू प्रसाद एवं एकता नगर के रहने वाले जितेंद्र प्रसाद ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि बबलू प्रसाद व का मेरे घर में गृह प्रवेश की तैयारी चल रही थी दोनों मकान में चोरों ने रात को ताला कटर से काटकर लाखों रुपए का सामान लेकर फरार हो गया. महावीर कॉलोनी के रहने वाले बबलू प्रसाद के घर में कल देर शाम तक बिजली मिस्त्री के द्वारा बिजली के उपकरण लगाने के कार्य चल रहे थे. काम समाप्त होने पर बाहर से ताला बंद कर बबलू अपने मजदूरों के साथ अपने पुराने घर चले गए. सुबह जब जाकर देखा तो बाहर का ताला कटा हुआ था कुंडी टूटी हुई थी. घर के अंदर प्रवेश करके पर देखा कि बिजली के उपकरण और तार लगे हुए थे सब चोर ले गए.

दूसरी और बबलू के घर से मात्र 200 मीटर की दूरी पर स्थित जितेंद्र प्रसाद के घर में गृह प्रवेश की तैयारी अंतिम चरण में थी। देर रात घर पर कोई था नहीं. चोरों ने ताला कटर से काटकर घर के अंदर प्रवेश कर जितने भी नल एवं सेनेटरी फिटिंग लगे हुए थे सारे सामान तोड़कर एवं खोलकर रफू चक्कर हो गए. जितेंद्र प्रसाद ने भाजपा नेता विकास सिंह को बताया कि लगभग डेढ़ लाख की क्षति चोरों ने पहुंचा दी. मौके पर पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह ने कहा पुलिस प्रशासन का भय नाम की चीज नही है. अपराधियों में तनिक भी भय नहीं है घनी आबादी वाले क्षेत्र में कटर से कल और गेट कट कर अंदर प्रवेश करके लाखों का माल टपा लेना पुलिस को चुनौती देने के समान है. विकास सिंह ने कहा कि पुलिस की जो गश्ती दल है वसूली में लगी रहती है.

Related Articles

Back to top button