
Palamu: चैनपुर थाना क्षेत्र के काचन जंगल से कथित अपहृत व्यवसायी दयानंद प्रसाद को पुलिस ने शनिवार को सकुशल बरामद कर लिया.
पुलिस के द्वारा चलाये गये सर्च अभियान के दौरान दयानंद को काचन के जंगल से बरामद किया है. फिलहाल पुलिस दयानंद से पूछताछ कर रही है.
चैनपुर और रामगढ़ थाना क्षेत्र से शनिवार की सुबह दयाशंकर नामक व्यवसायी का अपहरण हुआ था. पुलिस ने घटनास्थल से कुछ दूरी पर अपहृत की बाइक और चप्पल बरामद की थी.
जानकारी के मुताबिक, व्यवसायी गढ़वा के रंका के इलाके से चैनपुर जा रहा था.
इसे भी पढ़ें – #INXMediaCase: वित्त मंत्रालय के 4 पूर्व अधिकारियों पर कार्रवाई से खफा 71 रिटायर्ड ऑफिसर ने PM को लिखा पत्र
मोटरसाइकिल पर सवार होकर आये अपराधियों ने किया था अपहरण
मिली जानकारी के अनुसार व्यवसायी गढ़वा के रंका इलाके से चैनपुर जा रहे थे. इसी क्रम में दो बाइक पर सवार पांच अपराधियों ने दयाशंकर का अपहरण कर लिया.
पुलिस ने घटना की सूचना मिलने के बाद सीमावर्ती इलाके को सील कर दिया. पुलिस व्यवसायी की बरामदगी के लिए सर्च अभियान में जुट गयी. घटना के 6 घंटे के अंदर ही दयाशंकर को सकुशल बरामद कर लिया.
इसे भी पढ़ें – #EconomyRecession: अशोक लेलैंड 15 दिनों तक बंद रखेगा गाड़ियों के प्रोडक्शन का काम
व्यवसायी से पुलिस कर रही है पूछताछ
पुलिस के द्वारा सर्च अभियान चला कर अब व्यवसायी को मुक्त कराने के बाद व्यवसायी से पुलिस घटना के बारे में जानकारी ले रही है और अपहरण के पीछे क्या वजह है इसको भी जानने का पुलिस प्रयास कर रही है.
बताया जा रहा है कि अपहरण करने के पीछे किसका हाथ था, अभी तक इसका कुछ स्पष्ट रूप से पता नहीं चल पाया है. पुलिस सभी बिंदुओं को ध्यान में रख कर मामले की छानबीन कर रही है.
इसे भी पढ़ें – अनुच्छेद 370 हटने के 60 दिनों बाद #Anantnag में DC ऑफिस के बाहर आतंकियों ने फेंका ग्रेनेड, 10 लोग जख्मी



