ChaibasaJamshedpurJharkhand

Chaibasa : परिवार के हर संकट को टालने के लिए महिलाओं ने की मां विपदतारिणी की पूजा

Chakradharpur : चक्रधरपुर में मां विपदतारिणी पूजा शनिवार को धूमधाम से मनायी गयी. सुबह से ही जगन्नाथ मंदिर, गुंडीचा मंदिर, टाउन काली मंदिर के साथ ही कई मंदिरों में महिलाओं की भीड़ जुटी थी. महिलाओं ने मां विपदतारिणी का व्रत रखकर पूजा-अर्चना की. पूजा कर भक्तों ने परिवार में आने वाले हर संकट को टालने के लिए मां से प्रार्थना की. इस दौरान महिलाओं ने एक-दूसरे को विपदतारिणी पूजा की शुभकामनाएं भी दी. इस दौरान मौसीबाड़ी गुंडिचा मंदिर में सैकड़ों महिलाओं ने मां विपदातारिणी का व्रत रख मंदिरों में पूजा-अर्चना की. पंडित के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ महिलाओं ने धागा बंधवाया. इसके साथ ही मंदिर में प्रभु जगन्नाथ, बलभद्र एवं सुभद्रा के विग्रहों की पूजा कर सभी ने अपने परिवार की मंगल कामना की दुआएं मांगी.

इस पूजा में 13 का विशेष महत्व है. इसलिए पूजा के दौरान 13 प्रकार के फल, 13 प्रकार के फूल, 13 प्रकार के मिष्ठान मां को अर्पित की जाती है. वहीं पूजा के बाद लाला रंग का धागा परिवार के सभी सदस्य अपनी कलाई या बांह में बांधते हैं. जिसके साथ दूर्वा (दूब) घास बंधा हुआ रहता है. इस लाल रंग के धागे पर भी 13 गांठ लगाये जाते हैं. इस धागे के बारे में ऐसी मान्यता है कि इसे कलाई या बांह में बांधकर रखने से हर प्रकार की विपदा से हम बच सकते हैं. इसलिए इसे मां विपदतारिणी का रक्षा-सूत्र भी कहा जाता है.

ये भी पढ़ें- SARAIKELA : प्रभु जगन्नाथ, बलभद्र व सुभद्रा का हुआ भव्य श्रृंगार, नगर भ्रमण के बाद पहुंचे मौसीबाड़ी

Related Articles

Back to top button