
Chaibasa: बिरसा मुंडा ताइक्वांडो एकेडमी के द्वारा आयोजित “विशेष समर कैंप”, का उद्घाटन एकेडमिक की संरक्षक गीता बालमुचु ने पंच मारकर की. यह समर कैंप बुधवार 17 से 31 मई तक चलेगा, जिसमें सुबह 6:00 बजे से 8:00 बजे तक और संध्या 5:00 से 7:00 तक बच्चे अपनी शारीरिक क्षमता को बढ़ाने के लिए सेल्फ डिफेंस योगा सहित विभिन्न तरह की व्यवस्थाओं को जानेंगे.

उद्घाटन समारोह में संरक्षक गीता बालमूचू ने कहा कि गर्मी छुट्टी का विचार वास्तव में हमारे मन को और भी अधिक उत्साहित कर देते हैं, यह लंबी छुट्टी स्कूल और अध्ययन से राहत दिलाती है, और कुछ मजेदार रचनात्मक गतिविधियों का आभास करने का सबसे बड़ा और सबसे अच्छा समय होता है. इस गर्मी छुट्टी का भरपूर आनंद लेते हुए हमारे एकेडमी के बच्चे अपनी शारीरिक क्षमता को बढ़ाने के लिए यहां पर विभिन्न तरह के चीजों को जानेंगे, सीखेंगे और अपने जीवन में आगे बढ़ेंगे. मैं आप सभी एकेडमी के बच्चों को शुभकामनाएं देती हूं, हमारा समर कैंप का लक्ष्य पूरा हो. मौके पर आगे संबोधित करते हुए एकेडमी के मुख्य कोच विजय प्रताप ने कहा कि हम लोग पिछले कई वर्षों से लगातार इस तरह के विशेष समर कैंप का आयोजन करते आ रहे हैं, हमारा प्रयास होता है कि हम बच्चों को एक सूत्र में बांधे, उन्हें शारीरिक एवं मानसिक क्षमता बढ़ाने के लिए जो बातें हैं, उन से अवगत कराएं. सहायक कोच के रूप में भोलू रजक, बासु साह एवं विलियम जेम्स के नेतृत्व में यह कैंप चलेगा. उद्घाटन समारोह में एकेडमी के सलाहकार मास्टर इरशाद, नीतीश विश्वकर्मा सहित और भी गणमान्य लोग उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें: झारखंड में हाल ए शिक्षा अधिकार कानूनः सरकार को भी प्राइवेट स्कूल ही पसंद हैं




