GiridihJharkhand

गिरिडीह : साइक्लोन यास को लेकर उपायुक्त ने बिजली और स्वास्थ्य समेत कई विभागों के लिए जारी किया अलर्ट

Ranchi : चक्रवाती तूफान यास के संभावित खतरे को देखते हुए गिरिडीह प्रशासन भी अलर्ट पर है. मंगलवार को उपायुक्त राहुल सिन्हा के साथ लगातार बैठकों का दौर चला. बैठक में प्रशिक्षु आईएएस पीयूष कुमार और अपर समाहर्ता विल्सन भेंगरा समेत कई विभाग के पदाधिकारी शामिल हुए.

बैठक से पहले ही उपायुक्त ने पत्राचार कर कई विभागों को अगले 72 घंटे तक अलर्ट पर रहने का निर्देश जारी कर दिया था. जिसमें नगर निगम, पुलिस विभाग, बिजली विभाग और स्वास्थ्य विभाग मुख्य रूप से शामिल हैं.

उपायुक्त ने जिले के कोविड हॉस्पिटलों में चक्रवात तूफान के वक्त बिजली और ऑक्सीजन की उपलब्धता बन बनाएं रखने का निर्देश दिया. बिजली कटने के हालात में कोविड हॉस्पीटलों में आपात हालात में बिजली की व्यवस्था का सख्त निर्देश दिया गया है.

इसे भी पढ़ें :हड़कंपः लखनऊ के सीवेज वाटर में कोरोना वायरस मिला, देश भर से लिये जा रहे हैं सैंपल

साथ ही चिकित्सकों को भी हर वक्त तैयार रहने का निर्देश दिया गया है. बिजली विभाग को निर्देश दिया गया है कि हर पदाधिकारी अपने मोबाइल को चालू रखें और चक्रवात के कारण जिले में मूषलाधार बारिश और हवाओं के तेज चलने के वक्त खास अलर्ट पर रहें.

अपर समाहर्ता को निर्देश देते हुए डीसी ने कहा कि जरुरत पड़ने पर सीसीएल और पड़ौसी जिले से एनडीआरएफ के टीम का सहयोग ले.

जबकि नगर निगम और पेयजल स्वच्छता प्रमंडल को ही हालत समान्य होने पर पेयजलापूर्ति बहाल करने की व्यवस्था का निर्देश दिया. हालांकि नगर निगम को शहरी क्षेत्र में चक्रवता से होने वाले संभावित किसी भी नुकसान को लेकर अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया गया है.

इसे भी पढ़ें :ईमानदारी की मिसालः भारतीय मूल के परिवार ने लौटाया लॉटरी का टिकट, महिला को मिले 10 लाख डॉलर

Related Articles

Back to top button