ChaibasaJamshedpurJharkhand

Chaibasa : हो विद्रोह के 200 साल पूरे होने पर प्रकाशित होगी स्मारिका, बैठक में बुना गया तानाबाना

Chaibasa : हो विद्रोह (1820-21) के‌ 200 साल पूरा होने के उपलक्ष्य में चाईबासा पुलिस लाइन स्थित इतिहासकार प्रोफेसर अशोक कुमार सेन के आवास पर स्मारिका समिति की एक बैठक शनिवार को हुई. बैठक में स्मारिका में प्रकाशित होने वाली शोध पत्रों के चयन पर विचार-विमर्श किया गया. सर्वसम्मति से पुष्ट किया गया कि कोल्हान का 1820-21 का जो सामाजिक एवं ऐतिहासिक समयावधि है, उसी के इर्द-गिर्द विषयों को उल्लेखित किया जाये.

बैठक में हो विद्रोह का भौगोलिक चित्रण की डॉक्टर ओनिमा मानकी करेंगी. वहीं डोबरो बुड़ीउली हो लोक गीतों में हो विद्रोह का ऐतिहासिक चित्रण विषय पर लिखेंगे. जबकि हो समुदाय के पूजन विधियों में मतों के माध्यम से हो विद्रोह का चित्रण की जिम्मेदारी डॉक्टर ललिता सुंडी को दी गयी. टाटा कॉलेज के पूर्व प्रभारी प्राचार्या कस्तूरी बोयपाई पॉल स्ट्रूमर द्वारा संकलित ऐतिहासिक घटनाओं के अध्ययन पर आभार पत्र तैयार करेंगे और स्मारिका के लिए प्रस्तुत होने वाले शोध पत्रों का अध्ययन डॉक्टर रालेन तोपनो करेंगी. बैठक का संचालन काशराय कुदादा ने किया.

ये भी पढ़ें- Chaibasa : भारतीय सेना में सेवा देकर 28 साल बाद गांव पहुंचे सूबेदार का ग्रामीणों ने किया जोरदार स्वागत

Related Articles

Back to top button