ChatraJharkhand

गरीबों को कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना सरकार की पहली प्राथमिकता: सत्यानंद भोक्ता

Chatra: दो दिवसीय दौरे पर चतरा पहुंचे राज्य के श्रम नियोजन व प्रशिक्षण सह कौशल विकास मंत्री सत्यानन्द भोगता ने चतरा प्रखंड मुख्यालय में आयोजित सरकार की महत्वकांक्षी योजना सोना सोबरन धोती साड़ी वितरण योजना का शुभारंभ किया है.कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने आयोजित कार्यक्रम में जरूरतमंद लोगों के बीच वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, आवास स्वीकृति पत्र, लुंगी साड़ी धोती आदि का वितरण किया. इस दौरान मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने कहा कि सरकार के द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि अब 60 वर्ष से ऊपर सभी व्यक्तियों को वृद्धा पेंशन का लाभ दिया जाएगा तथा विधवा व विकलांग को पेंशन के लिए कोई उम्र सीमा की पाबंदी नहीं होगी.

कहा कि सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना तथा सोना सोबरन योजना के तहत राज्य के सभी गरीबों को इसका लाभ मिल रहा है.

इसे भी पढ़ें:बिहार : जहरीली शराब पीने से हुई थी 16 लोगों की मौत, तीन पुलिस कर्मियों पर करवाई, 10 साल तक नहीं बन पाएंगे थानाध्यक्ष

उन्होंने कहा कि सरकार के सभी योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिये सभी प्रखंडों में योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है. वहीं सभी प्रखंडों में सोना सोबरन योजना के तहत धोती साड़ी व लुंगी का भी वितरण किया जा रहा है.

इस मौके पर उन्होंने बताया कि राज्य के समुचित विकास के साथ-साथ गरीबों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से सूचित करना कि सरकार की पहली प्राथमिकता है.

इसे भी पढ़ें:झारखंड में वज्रपात का कहरः पिछले एक सप्ताह में 10 लोगों की गई जान

Related Articles

Back to top button