Chaibasa

चाईबासा: जिले में संचालित दिशोम गुरु आर्शीवाद योजना का एक वर्ष हुआ पूरा, विधायक की अध्यक्षता में हुई बैठक 

Chakradharpur: दिशोम गुरु आर्शीवाद योजना संचालन को लेकर रविवार को बनमालीपुर स्थित विधायक आवास पर विधायक सुखराम उरांव की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय हुआ कि दिशोम गुरु आर्शीवाद योजना को पहले से ओर बेहतर ढंग से संचालित किया जाएगा ताकि जरुरतमंदों तक योजना का लाभ पहुंचा सके.जिसको लेकर योजना से जुड़े सदस्यों की टीम गठित की गई, अनुमंडल अस्पताल में भर्ती मरीजों के एटेंडरों के लिए संचालित दिशोम गुरु आर्शीवाद योजना के तहत नि:शुल्क भोजन सेवा के सफलतापूर्ण एक वर्ष पूर्ण होने पर सदस्यों ने एक दूसरे को बधाई दिए.

इसे भी पढ़ें: पश्चिम सिंहभूम से हजारों कार्यकर्ता 11 अप्रैल को भाजपा के सचिवालय घेराव कार्यक्रम में होंगे शामिल 

बैठक में उपस्थित विधायक सुखराम उरांव ने कहा कि दिशोम गुरु आर्शीवाद योजना के तहत दो कार्य चल रहे हैं। एक हैं गरीब जरुरतमंदों के विवाह, मृत्यु कार्यक्रम समेत सामुहिक पूजा पाठ में टेंट सेवा तथा दूसरा अनुमंडल अस्पताल में भर्ती मरीजों के साथ रहने वाले लोगों को दो टाईम नि:शुल्क भोजन देना है। नि:शुल्क भोजन सेवा में करीबन 40 हजार से अधिक लोगों को यह लाभ दिया गया है। वहीं गुरुजी आर्शीवाद योजना के तहत नौ विवाह ऐसे कराए गए हैं, जिसमें सारी खर्च योजना के तहत की गई है। जबकि टेंट के माध्यम से करीबन आठ सौ से अधिक लोगों को लाभ पहुंचाया गया है। योजना में ओर बेहतर करने को लेकर बैठक में समीक्षा किया गया। उन्होंने कहा कि चक्रधरपुर विधानसभा में आठ एंबुलेंस दिए गये हैं। बैठक में निर्णय हुआ कि एक एंबुलेंस अस्पताल परिसर में रखा जाएगा, ताकि दुर्घटना होने पर तत्काल उसका सेवा दिया जा सके। उन्होंने कहा कि गुरुजी आर्शीवाद योजना लगभग डेढ़ वर्ष हो चुके हैं। उक्त योजना में किस चीज की कमी हुई है, उसे ओर बेहतर करने के लिए टीम गठित किया गया। अब यह योजना जहां भी जाएगा, उसमें टीम पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि बेहतर करने के लिए पंचायत प्रतिनिधि, मानकी, मुंडा से भी सहयोग लिया जाएगा। जिसमें योजना के अध्यक्ष सन्नी उरांव, ताराकांत सिजुई, मिथुन गागराई, उदय जयसवाल, प्रेम मुंडारी, संजय हांसदा, दोराई जोंको मुख्य रुप से मौजूद थे.

गुरुजी और सीएम से करेंगे मुलाकात

विधायक सुखराम उरांव ने कहा कि दिशोम गुरु आर्शीवाद योजना के तमाम सदस्य अब तक किए कार्यों को लेकर गुरुजी शिबू सोरेन से मुलाकात करेंगे। तत्पश्चात मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर योजना को ओर बेहतर करने के लिए मार्गदर्शन लेंगे। वहीं उनसे सहयोग भी लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज भी गांव के अंतिम व्यक्ति तक उक्त योजना का लाभ नहीं पहुंचा है, जिसे सभी के सहयोग से पहुंचाना है।

गुरुजी के नाम खुलेगा इंटर कॉलेज और अस्पताल

विधायक सुखराम उरांव ने कहा कि गुरुजी के नाम पर इंटर कॉलेज और अस्पताल खुलेगा। जिसको लेकर प्रोसेस शुरु है। अस्पताल के लिए परिवार में एक डॉक्टर को होना जरुरी है। वह डॉक्टर परिवार में है। इसमें लंबा तैयारी करना पड़ता है। जिस कारण समय लग रहा है। अस्पताल के लिए स्ट्रेक्चर तैयार हो रहा है। इंटर कॉलेज भी खुलेगा। उसका भी जो मापदंड है, उसे पुरा किया जाएगा.

बैठक में ये थे मौजूद

बैठक में प्रमुख ज्योति सिजुई, मुखिया मेलानी बोदरा, पीटर घनश्याम तियू, अमर सिंह बोदरा, विजय प्रधान, सर्वर नेहाल उर्फ नज्जू, सूरज सिंह, राजेंद्र मेलगांडी, विवेक सिंह, लखन हेंब्रम, सुब्रतो प्रधान, महेश कुमार प्रधान, अनिल उरांव, सेलाई मुंडा, मो नियाज़, अनुप विश्वकर्मा, मार्टिन हेंब्रम आदि मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button