
Chaibasa: रांची-चाईबासा मुख्य मार्ग एनएच-75 ई से लाडूपोदा भाया बाइसाई तक बने 3 किलोमीटर सड़क 3 साल में सड़क का नामोनिशान मिट गया। इससे नाराज होकर ग्रामीणों ने इसकी शिकायत पूर्व विधायक शशि भूषण सामड से की। शिकायत के बाद शनिवार को पूर्व विधायक शशि भूषण सामड लाडूपोदा गांव पहुंचे । जहां खराब जर्जर सड़क का निरीक्षण किया। इस दौरान ग्रामीणों ने कहा कि ग्रामीण विकास विभाग द्वारा पिछले 3 वर्ष पहले दो करोड रुपए खर्च कर सड़क का निर्माण कराया था। लेकिन सड़क में दे दो गुणवत्ता का ध्यान नहीं दिया जाने से एक साल बाद ही सड़क से गिट्टी व अलकतरा उखड़ने लगे। वर्तमान में धीरे-धीरे पूरा सड़क का नामो निशान मिटने लगा है। वर्तमान में सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। जिससे ग्रामीणों को आवाजाही करने में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.
इसे भी पढ़ें: Chaibasa: चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में रोगी कल्याण समिति की बैठक संपन्न, कई नए प्रस्तावों को मिली मंजूरी
निरीक्षण के दौरान पूर्व विधायक शशि भूषण सामड ने कहा कि विभाग में मची है लूट जिस कारण लोगो को हो रहा है काफी परेशानी।सड़क निर्माण में संवेदक द्वारा अनियमितता बरती गई है। जिससे दो करोड़ की सड़क 3 साल में झज्जर हो गई है। जिससे लोग परेशान हैं। जर्जर सड़क की मरम्मत को लेकर उपायुक्त को पत्र लिखा जाएगा। ताकि जल्द से जल्द सड़क का मरम्मत हो सके। इस मौके पर मुखिया कुश पुरती, ग्रामीण मुंडा साकारी पुरती, पूर्व सैनिक दामुराम पुरती, सुखलाल पुरती, समाजसेवी सुरेश चंद्र पुरती, सुशील पुरती, चमरू पुरती, जॉन पुरती, विजय पुरती, माहिती पुरती, सिबो पुरती, मानकी पुरती, मोरा पुरती समेत काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।




