
Chakradharpur : रेलवे से जुड़े कई समस्याओं को लेकर पूर्व विधायक शशिभूषण सामड ने चक्रधरपुर के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक मनीषा पाठक से मुलाकात की. मौके पर भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष पवन शंकर पांडेय, नगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता व नगर महामंत्री सोमनाथ रजक भी मौजूद थे. वहीं वरिष्ठ रेल प्रबंधक से चक्रधरपुर विधानसभा के रेल संबंधित समस्याओं को लेकर पूर्व विधायक ने वार्ता की. इस दौरान पोटर खोली केविन से स्टेशन की ओर जाने वाले रास्ते में रेलवे पुलिस के द्वारा आम नागरिकों को जुर्माना लगाने पर रोक लगाने की मांग की गयी. वहीं कोरोना काल से बंद पड़े सवारी गाड़ियों का परिचालन पहले की तरह नियमित रूप से चलाने के साथ ही सारंडा क्षेत्र के छोटे-छोटे स्टेशनों में इसका ठहराव करने, जिससे गांवों के लोगों को सहूलियत मिल सके. इसके अलावा रेलवे ओवरब्रिज के समीप बनने वाले अंडरपास के निर्माण से संबंधित बचे कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने को कहा गया.
सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं को लेकर बातचीत: सामड
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक से हुई बातचीत के बाद पूर्व विधायक शशि भूषण सामड ने बताया कि क्षेत्र की रेल संबंधित समस्याओं को लेकर आज सीनियर डीसीएम मनीष पाठक से एक सार्थक बातचीत हुई. जिसमें चक्रधरपुर विधानसभा के साथ पश्चिम सिंहभूम के सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं को लेकर बातचीत की गयी. जिसमें कोरोना काल से बंद पड़े सवारी गाड़ियों के पुनः परिचालन एवं सारंडा क्षेत्र के छोटे-छोटे स्टेशनों में ट्रेन के ठहराव के लिए जोर दिया गया. इसके साथ ही चक्रधरपुर के पोटर खोली केविन से स्टेशन की ओर जाने वाले रास्ते में आम नागरिकों को रेलवे पुलिस के द्वारा पकड़ कर जुर्माना लगाने को रोकने के लिए भी कहा गया. इसके साथ ही लंबे समय से आमजन की मांग रहे अंडरपास निर्माण की भी जानकारी ली गयी.
पोटर खोली केबिन के रास्ते को रेल प्रशासन के द्वारा बंद कर दिया जायेगा
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक मनीष पाठक ने बताया कि सवारी गाड़ियों के परिचालन की कोशिश में हम सब लगे हुए हैं, क्योंकि छोटे-छोटे स्टेशनों में टिकट वितरण के लिए वेंडरों को टेंडर दिया गया था, लेकिन ट्रेन के इन स्टेशनों में नहीं रूकने से यह कार्य बाधित है. इसके साथ ही पोटर खोली केबिन की समस्याओं को लेकर उन्होंने कहा कि इस रास्ते को रेल प्रशासन के द्वारा बंद कर दिया जायेगा. वहीं ओवरब्रिज के समीप अंडरपास निर्माण के बारे में वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक द्वारा यह कहा गया कि क्योंकि उस कार्य के लिए रेलवे को राशि प्राप्त नहीं हुई है. यदि टोकन के माध्यम से कुछ भी राशि प्राप्त हो जाता है तो, निविदा प्रकरण प्रारंभ कर दिया जायेगा.
ये भी पढ़ें- Chaibasa : श्री शिरडी साईं भक्त मंडल का रक्तदान शिविर 7 को, तैयारियों को लेकर हुई बैठक




