
Chakradharpur : श्री शिरडी साईं भक्त मंडल चक्रधरपुर के द्वारा अगामी 7 जुलाई को स्थानीय रेलवे साउथ वेस्ट इंस्टिट्यूट में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जायेगा. उक्त रक्तदान शिविर सुबह 9 बजे से साम 5 बजे तक चलेगा. जिसकी तैयारियों को लेकर शिरडी साईं भक्त मंडल कमेटी की ओर से शुक्रवार को शीतला मंदिर स्थित साईं मंदिर में एक बैठक संपन्न हुई. जिसमें 7 जुलाई को होने वाले रक्तदान शिविर की विधि-व्यवस्था किस प्रकार की जायेगी, इस विषय पर चर्चा हुई. इसके साथ ही कमेटी के सदस्यों के द्वारा निर्णय लिया गया कि 6 जुलाई को शिरडी साईं भक्त मंडल के द्वारा एक बाइक रैली निकाली जायेगी. जिसके द्वारा शहर के लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक किया जायेगा. इसके साथ ही रक्तदान शिविर में 300 यूनिट रक्त संग्रह करने का लक्ष्य भी रखा गया है. इस बैठक में मुख्य रूप से बिनोद भगेरिया, गणेश अग्रवाल, सुरेश साव, संजय पासवान, शिवम भगेरिया, डिक्की राव, दीपक भगेरिया, अनूप दुबे, सुरेश ठठेरा, विक्की साव, बी ओमकार नाथ, विक्की कुमार, राजू राव के अलावा शिरडी साईं भक्त मंडल के अन्य सदस्य उपस्थित थे.
ये भी पढ़ें- देवघर एयरपोर्ट से अब बोइंग 737 भी भरेगा उड़ान, मिला एरोड्रम का लाइसेंस, 12 को पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन




