
Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुआ थाना क्षेत्र में पीएलएफआइ उग्रवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई. यह मुठभेड़ उदलकम की पहाड़ियों पर जिला पुलिस और सीआरपीएफ की 60 बटालियन और पीएलएफआइ के बीच हुई. दोनों तरफ से कई राउंड गोलियां चलीं. इसी दौरान सुरक्षाबलों को भारी पड़ता देख पीएलएफआइ के उग्रवादी घने जंगल का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे.
इसे भी पढ़ें – 6th JPSC : सफल अभ्यर्थियों की अनुशंसा को सीएम की स्वीकृति
सर्च ऑपरेशन के दौरान हुई मुठभेड़
सोनुआ थाना क्षेत्र के उदलकम की पहाड़ियों पर जिला पुलिस और सीआरपीएफ की 60 बटालियन के द्वारा संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था. सर्च ऑपरेशन के दौरान पीएलएफआइ उग्रवादियों ने सुरक्षा बलों को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी. इसके बाद जवाबी कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने भी फायरिंग की दोनों ओर से हुई गोलीबारी में सुरक्षाबलों को भारी पड़ता देख नक्सली घने जंगल का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे.
इसे भी पढ़ें – Tik Tok समेत 59 चाइनीज ऐप को भारत सरकार ने किया बैन
हथियार सहित कई अन्य सामान हुए बरामद
मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों के द्वारा जंगल में सर्च अभियान चलाया गया. इसी दौरान सुरक्षाबलों ने उग्रवादियों के तीन हथियार, मैगजीन, जिंदा राउंड आठ, पिट्ठू, उग्रवादी द्वारा लेवी वसूली किये जाने संबंधी पर्चा सहित कई अन्य सामान बरामद किये गये. साथ ही घटनास्थल से सुरक्षा बलों के द्वारा एक उग्रवादी को भी गिरफ्तार किया गया.
इसे भी पढ़ें – Corona Updates: 29 जून को 40 नये संक्रमित मिले, झारखंड में हुए 2426 मामले




