ChatraJharkhand

चतरा : भवन निर्माण की खराब गुणवत्ता देख डीडीसी भड़के, सहायक अभियंता को लगायी फटकार

Chatra : उप विकास आयुक्त मुरली मनोहर प्रसाद ने गुरुवार को सदर प्रखंड कार्यालय के समीप निर्माणाधीन भवन का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में उन्होंने निर्माण में उपयोग किये जा रहे ईंट, सीमेंट व बालू की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए नाराजगी जतायी. उन्होंने मौके पर उपस्थित ग्रामीण विकास विभाग के सहायक अभियंता कमलेश सिंह को जमकर फटकार लगा दी. कहा कि निर्माण में इस्तेमाल किये जा रहे सीमेंट व ईंट को बदलकर बेहतर क्वालिटी के सीमेंट, ईंट व बालू का उपयोग करें. साथ ही, ससमय पानी का पटवन करे.

इसे भी पढ़ें- रांची : एनजीओ की आपत्ति के बाद कब्र से निकाला गया नवजात का शव

बीडीओ और सीओ को दिया जांच का निर्देश

डीडीसी ने प्रखंड विकास पदाधिकारी रंथू महतो व अंचलाधिकारी यामुन रविदास को निर्माणाधीन प्रखंड भवन की गुणवत्ता की जांच और ससमय निगरानी करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. उसके बाद उन्होंने प्रखंड कार्यालय में मनरेगा अंतर्गत टेंच कम्बाइंड योजना की समीक्षा की. समीक्षा के दौरान उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को दिशा-निर्देश भी दिये. मौके पर बीपीओ राजीव रंजन के अलावा एई व जेई उपस्थित थे.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Related Articles

Back to top button