JamshedpurJharkhand

धर्मांतरण पर बोले सीजीपीसी के प्रधान- अपने समाज के दबे- कुचले लोगों की मदद करें तो नहीं होगा धर्म परिवर्तन

Jamshedpur : जमशेदपुर में धर्म परिवर्तन को लेकर उठे विवादों के बीच सीजीपीसी ने इस मामले में अपने समाज के बीच की कमी को खुल कर सबके सामने रखा है. सीजीपीसी के अध्यक्ष गुरमुख सिंह मुक्खे ने कहा कि हमारे समाज के अंदर ही कमी है. इसी के कारण मजबूर लोग दूसरे धर्मों की तरफ भटक रहे हैं.
सीजीपीसी के अध्यक्ष गुरमुख सिंह मुक्खे ने कहा कि विगत दिनों गोलमुरी के नानक नगर में पास्टर रवि सिंह के द्वारा जबरन धर्म परिवर्तन कराने का मामला सामने आया था. इसपर सीजीपीसी की टीम ने वहां पहुंच कर जांच पड़ताल की. उन्होंने कहा कि समाज के भीतर हुई चूक के कारण ही समाज के दबे कुचले लोग दूसरे धर्मों की तरफ जा रहे हैं. यह उनका निजी स्वार्थ भी हो सकता है. समाज के बीच से इसी समस्या को दूर करने की आवश्यकता है. अगर हम खुद समाज के दबे -कुचले वर्ग के लोगों को मदद करें और उन्हें आगे लाएं तो इस तरह के धर्म परिवर्तन की नौबत नहीं आएगी.

ये भी पढ़ें-Jamshedpur : सैन्य सम्मेलन में बोले संगठन के महामंत्री- पूर्व सैनिकों का सम्मान और रोजगार है संगठन की प्राथमिकता 

Related Articles

Back to top button