HEALTHJharkhand StoryKhas-KhabarLead NewsRanchi

आयुष्मान भारत के लिए योग्य कर्मियों की तलाश में स्वास्थ्य विभाग, जानें कितने पदों पर होगी नियुक्ति और क्या मिलेंगी सुविधाएं

Ranchi: आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM) के लिए विभिन्न पदों पर योग्य कर्मियों की जरूरत है. इसके लिए स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा और परिवार कल्याण विभाग, झारखंड ने 8जून तक आवेदन मांगे हैं. दो दर्जन से अधिक जिन पदों पर कर्मियों का चयन होना है, उसके लिए चयनितों की सेवाएं कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर ली जायेगी. ज्वाइंट डायरेक्टर, प्रोजेक्ट डायरेक्टर से लेकर प्रोजेक्ट कॉर्डिनेटर्स के पदों पर होने वाली इन नियुक्तियों के लिए चयनितों को 50 हजार रुपये से लेकर 2 लाख रुपये तक हर माह मिलेंगे.
इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर, दुमका में 500-500 बेड का बनेगा हॉस्पिटल बिल्डिंग, बोकारो में डिग्री कॉलेज के लिए होगा भवन निर्माण

इन पदों के लिए करें आवेदन

ज्वाइंट डायरेक्ट (IT, 1 पद, 2 लाख रुपये प्रतिमाह), प्रोजेक्ट मैनेजर (IT, 1 पद, 1 लाख 20 हजार रुपये प्रतिमाह), इंफॉर्मेशन सिक्योरिटी ऑफिसर (IT, 1 पद, एक लाख रुपये प्रतिमाह), एचएमआईएस मैनेजर (IT, 1 पद, एक लाख रुपये प्रतिमाह), बिजनेस एनालिस्ट (IT, 2 पद, 50 हजार रुपये प्रतिमाह), एमआईएस डाटा एनालिस्ट (IT, 02 पद, 50 हजार रुपये प्रतिमाह), प्रोजेक्ट मैनेजर (कॉर्डिनेशन, 1 पद, 1 लाख 20 हजार रुपये प्रतिमाह), कैपेसिटी बिल्डिंग ऑफिसर (कॉर्डिनेशन, 1 पद, एक लाख रुपये प्रतिमाह), आइइसी एक्सपर्ट (कॉर्डिनेशन, 1 पद, 1 लाख रुपये प्रतिमाह), प्रोजेक्ट कॉर्डिनेटर्स (को ऑर्डिनेशन, 10 पद, 50 हजार रुपये प्रतिमाह), जीआर ऑफिसर (एडमिन एंड सपोर्ट, 1 पद, 1 लाख 20 हजार रुपये प्रतिमाह), जीआर एक्जीक्यूटिव (2 पद, एक लाख रुपये प्रतिमाह) और प्रोजेक्ट कॉर्डिनेटर्स (एडमिन एंड सपोर्ट, 10 पद, 50 हजार रुपये प्रतिमाह).

यहां से लें जानकारी

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन में अलग अलग पदों के लिए विस्तृत जानकारी के लिए www.jsacs.org.in (झारखंड स्टेट एड्स कंट्रोल सोसाईटी) की वेबसाइट के अलावा www.recruitment.jharkhand.gov.in की मदद ले सकते हैं. इसके अलावा आवेदन में किसी तरह की परेशानी पर कैंडिडेट ईमेल [email protected] के जरिये मदद मांग सकते हैं. आवेदन किए जाने के बाद पर्सनल इंटरव्यू के लिए कैंडिडेट को रांची बुलाया जायेगा. इसके लिए उन्हें ई-मेल और मोबाइल के जरिये सूचना दी जायेगी.

Related Articles

Back to top button