JharkhandRanchi

JSSC CGL: झारखंड सीजीएल परीक्षा 2023 सफलता पूर्वक संपन्न, परीक्षा के दौरान बंद रहा इंटरनेट

Ranchi: झारखण्ड कमर्चारी चयन आयोग द्वारा आयोजित झारखण्ड सामान्य स्नातक स्तर योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा दिनांक 21 और 22 सितंबर को राज्य के कुल-823 केन्द्रों पर आयोजित की गई. मुख्यमंत्री के द्वारा निष्पक्ष, कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण परीक्षा कराने हेतु समीक्षा बैठक कर सभी जिलों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये थे. मुख्यमंत्री के निर्देशानुसा पुलिस महानिदेशक, झारखण्ड के नेतृत्व में झारखण्ड पुलिस ने निष्पक्ष एवं कदाचार मुक्त परीक्षा आयोजित कराने में महत्वपूर्ण योगदान दिया.

झारखण्ड कमर्चारी चयन आयोग द्वारा आयोजित झारखण्ड सामान्य स्नातक स्तर योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 को कदाचार रहित आयोजित कराने हेतु पूरे राज्य में विधि-व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रहे इसलिए प्रत्येक जिला में अस्थायी नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गये थे. इस अवधि में सभी जिलों के कन्ट्रोल रूम पुलिस मुख्यालय के कन्ट्रोल रूम से जुड़े रहे तथा पल-पल की सूचना साझा की जा रही थी. प्रत्येक जिले में प्रश्नपत्रों को सुरक्षित रखने हेतु बनाए गये स्ट्रांग रूम के चारों तरफ एवं परीक्षा केन्द्रों के परिसरों के अतिरिक्त मुख्य द्वार पर भी सी0सी0टी0 वी0 कैमरा लगाया गया, जिससे प्रश्न पत्र लाने व ले जाने वाली गाड़ियों, परीक्षार्थियों तथा अन्य लोगों के आवागमन पर पूरी तरह से निगरानी रखी जा रही थी. जिलों में बाहर से आये परीक्षाथिर्यों के आवासन स्थल यथा – होटल, लाॅज, रिसाॅटर्, गेस्ट हाउस इत्यादि पर कड़ी नजर रखी गई थी तथा उन स्थानों पर लगातार चेकिंग चलायी गई. परीक्षा के दौरान सभी केन्द्रों पर विधि-व्यवस्था के बेहतर संधारण हेतु पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी. तलाशी के बाद ही परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश करने की अनुमति दी गई. राज्य के सभी परीक्षा केंद्रों के आसपास के होटल, लॉज, होस्टल, गेस्ट हाउस सहित ठहरने के सभी जगहों पर The Jharkhand competitive examination act- 2023 के प्रावधानों को प्रचारित-प्रसारित किया गया साथ ही सभी होटल लॉज, होस्टल, गेस्ट हाउस सहित ठहरने के सभी जगहों के संचालकों को भी सूचित किया गया था कि परीक्षा से संबंधित कोई गलत सूचना या अफवाह फैलाई जाती है तो अफवाह फैलाने वालों के साथ-साथ यदि संचालकों की संलिप्तता पायी गई तो उन पर भी विधि-सम्मत कार्रवाई की जाएगी, का सार्थक असर हुआ और आवासन स्थलों के आस-पास से वैसी कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई. परीक्षा के संबंध में किसी प्रकार का अफवाह या झूठी खबरों पर नियंत्रण के लिए सोशल मीडिया अथवा अन्य प्रकार से अफवाह फैलाने तथा कदाचार का प्रयास करने वालों पर पर भी कड़ी निगरानी रखी गई, जिससे पूरे राज्य में झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित झारखण्ड सामान्य स्नातक स्तर योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 को सफलता पूवर्क सम्पन्न कराने में अहम भूमिका निभाई गई.

Related Articles

Back to top button