BiharCorona_Updates

बिहार: कोरोना वायरस से दो और मौतें, 291 नये केस, संक्रमितों की संख्या 8 हजार से पार

Patna: बिहार में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के कारण दो और मरीजों की मौत हो गयी. इन दो नये मौत के बाद से इस महामारी से अब तक मरने वालों की संख्या मंगलवार को 54 तक पहुंच गई. वहीं, संक्रमण के 291 नये मामलों के साथ संक्रमितों की संख्या 8,050 हो गयी.

वहीं, राज्य में अबतक 1,69,401 नमूनों की जांच की जा चुकी है और कोरोना वायरस संक्रमित 6,027 मरीज ठीक हुए हैं.

इसे भी पढ़ें- दिल्ली: Corona के रिकॉर्ड 3,947 नये केस, कुल आंकड़ा 66 हजार के पार

किस जिले से कितनी मौत

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, कोरोना वायरस संक्रमण से पिछले 24 घंटे के दौरान समस्तीपुर एवं सारण जिले में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गयी.

बिहार में संक्रमण से अबतक जिन 54 लोगों की मौत हो चुकी है, उनमें से दरभंगा एवं सारण में पांच-पांच, बेगूसराय में चार, खगड़िया, नालंदा, पटना एवं वैशाली में तीन-तीन, भोजपुर, गया, जहानाबाद, मुजफ्फरपुर, नवादा, समस्तीपुर, सीतामढ़ी व सीवान में दो-दो और अररिया, औरंगाबाद, भागलपुर, जमुई, कटिहार, मधेपुरा, मधुबनी, मुंगेर, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, रोहतास, समस्तीपुर एवं शिवहर जिले में एक-एक मरीज की मौत हुई है.

इसे भी पढ़ें- पश्चिमी सिंहभूम : जिले में कोरोना संक्रमण से  स्वस्थ हुए 11 व्यक्ति, अस्पताल से किया गया डिस्चार्ज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button