JharkhandRanchi

ई रिक्शा चालकों की समस्या का होगा समाधान : दीपक बिरुआ

Ranchi: ई रिक्शा चालक सुबह से अपनी मांग को लेकर उत्तम यादव के नेतृत्व में अनिश्चितकालीन धरना पर परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ आवास के बाहर सुबह से धरना पर बैठे हुए थे. रात्रि 9:00 बजे पुराना विधानसभा में परिवहन मंत्री से कांग्रेस रांची महानगर अध्यक्ष कुमार राजा के द्वारा मुलाकात हुई. ई रिक्शा चालक ने अपनी समस्या बताया. परिवहन मंत्री ने कहा ट्रैफिक एसपी, नगर विकास सेक्रेटरी से बात करके तत्काल इस समस्या का समाधान करूंगा.

ई-रिक्शा चालक की जो मांग थी जो 200 गाड़ी जब्त किया गया है उसे थाने से ही छोड़ जाए एवं सभी रिक्शा चालकों को परमिट दिया जाए. नगर निगम के द्वारा 113 रूट जो बनाया गया है जो मात्र डेढ़ किलोमीटर तक ही ई रिक्शा चल सकता है. ई रिक्शा को कम से कम 5 किलोमीटर तक का रूट दिया जाए. इस पर मंत्री ने भी अपनी सहमति दी है. उन्होंने कहा मैं तत्काल एक बैठक बुलाकर इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान करूंगा.

Related Articles

Back to top button