Corona_UpdatesNational

दिल्ली: Corona के रिकॉर्ड 3,947 नये केस, कुल आंकड़ा 66 हजार के पार

New Delhi: दिल्ली में कोविड-19 के रिकॉर्ड 3,947 नये मामले सामने आये हैं. जिससे राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को संक्रमण के मामलों की संख्या 66,000 के आंकड़े को पार कर गयी. जबकि बीमारी के कारण अब तक 2,301 लोगों की मौत हो चुकी है. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

मंगलवार को दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन में कहा गया कि पिछले 24 घंटों में संक्रमण के कारण 68 मौतें हुई हैं. कोरोना वायरस संक्रमण के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 2,301 हो गयी है और कुल मामलों की संख्या बढ़कर 66,602 हो गयी है. दिल्ली में वर्तमान में 24,988 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 39,313 लोग ठीक हो चुके हैं.

इसे भी पढ़ें- झारखंड पुलिस का ‘अभियान सम्मान’, सिपाही, हवलदार व चतुर्थवर्गीय पुलिसकर्मियों की समस्या का होगा समाधान

दिल्ली में अगले सप्ताह तक 20 हजार बिस्तर हो जाएंगे तैयार: शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि दिल्ली में अगले सप्ताह तक कोविड-19 रोगियों के लिये 20 हजार बिस्तर तैयार हो जाएंगे. शाह ने सिलसिलेवार ट्वीट करते हुए कहा कि कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों के लिये 26 जून तक 20 हजार बिस्तर तैयार हो जाएंगे और 10 हजार बिस्तरों वाले केंद्र में कामकाज शुरू हो जाएगा.

शाह ने कहा कि कोविड-19 के रोगियों के लिए एक हजार बिस्तर का पूर्ण अस्पताल बनाया जा रहा है जिसमें 250 आइसीयू बिस्तर होंगे. उन्होंने कहा कि यह अस्पताल अगले दस दिनों में तैयार हो जाएगा और सशस्त्र बल इसे संचालित करेंगे.

उन्होंने कहा कि केजरीवाल जी, तीन दिन पहले हमारी बैठक में इस पर निर्णय किया जा चुका है और गृह मंत्रालय ने दिल्ली के राधा स्वामी सत्संग में दस हजार बिस्तर वाले कोविड देखभाल केंद्र को संचालित करने का काम आइटीबीपी को सौंप दिया है. काम तेजी से जारी है और केंद्र का बड़ा हिस्सा 26 जून तक शुरू हो जाएगा.

इसे भी पढ़ें- रघुवर सरकार के कार्यकाल में नगर विकास विभाग में हुई थी गड़बड़ी, सरकार कराये जांच- झामुमो

गौरतलब है कि केजरीवाल ने शाह को पत्र लिखकर दस हजार बिस्तर वाले केंद्र का निरीक्षण करने और आइटीबीपी तथा सेना के चिकित्सकों और नर्सों को केंद्र में तैनात करने का आग्रह किया था, जिसके बाद शाह ने दावे का विरोध किया.

शाह ने कहा कि मैं दिल्ली के लोगों को सूचित करना चाहता हूं कि कोविड रोगियों के लिए एक हजार बिस्तर वाला अस्पताल बनाया जा रहा है जिसमें 250 आईसीयू बिस्तर होंगे. डीआरडीओ और टाटा ट्रस्ट अस्पताल का निर्माण कर रहे हैं. सशस्त्र बल यहां तैनात होंगे. यह कोविड देखभाल केंद्र अगले दस दिनों में तैयार हो जाएगा.

इसे भी पढ़ें-

4 Comments

  1. I love looking through a post that can make people think. Also, many thanks for permitting me to comment!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button