
Ranchi : लद्दाख में चीन के साथ चल रहे विवाद के बीच केंद्र सरकार ने करीब 59 चीनी ऐप पर प्रतिबंध लगा दिया है. इसमें टिकटॉक, कैम स्कैनर, पब जी जैसे ऐप्लीकेशन शामिल हैं. इस बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि चीन को लेकर केंद्र सरकार कई तरह की निर्णय ले रही है. लेकिन उनका मानना है कि अगर वास्तव में ऐप का असर और प्रभाव सही मायने में गलत है, तो केंद्र ने ऐसा निर्णय लेने में थोड़ा विलंब कर दिया है. चीनी ऐप को जितना संक्रमण फैलाना था, लगभग उसने संक्रमण फैला दिया है.
बता दें कि सरकार के अनुसार इन 59 ऐप को ब्लॉक करने का फैसला इसलिए लिया गया है क्योंकि वे उन गतिविधियों में लगे हुए हैं जो देश की संप्रभुता और अखंडता, भारत की रक्षा, राज्य की सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था के लिए पूर्वाग्रहपूर्ण हैं.
इसे भी पढ़ें – Chaibasa: सोनुआ में पुलिस और PLFI उग्रवादियों के बीच मुठभेड़, तीन हथियार बरामद
हूल दिवस को लेकर सभी तरह के कार्यक्रम को स्थगित करने का निर्देश
प्रोजेक्ट भवन में मीडिया से बातचीत में सीएम ने कहा कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए राज्य सरकार ने हूल दिवस नहीं मनाने का निर्णय लिया है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कहा कि हूल दिवस झारखंड के लिए एक महत्वपूर्ण दिन है. लेकिन जैसा कि सभी जानते हैं कि कोरोना को देखते हुए पहले ही कई आयोजनों को रद्द किया गया है. ऐसे में राज्य सरकार ने इस दिन में सभी कार्यक्रमों को रद्द करने का निर्देश दिया है. हालांकि इसका उन्हें काफी खेद है, लेकिन अगले वर्ष इसे धूमधाम से मनाया जायेगा.
अरुण साहू हत्याकांड में डीजीपी से की है बात, बहुत जल्द घटना के मूल कारणों को ऱखा जायेगा
साहेबगंज में अरूण साहू नामक एक व्यवसायी की हत्या पर खेद प्रकट करते हुए सीएम ने कहा कि प्रशासन को मामले की तह तक जाने का निर्देश दिया गया है. राज्य के डीजीपी से भी इस बारे में बातचीत हुई है. बहुत जल्द ही घटना का मूल कारण राज्यवासियों के समक्ष रखा जायेगा. उन्होंने कहा कि घटना काफी जघन्य है. इस विषय पर क्या कार्रवाई की जा रही है, इसकी जानकारी अभी गुप्त ही रखी जायेगी.
इसे भी पढ़ें – Tik Tok समेत 59 चाइनीज ऐप को भारत सरकार ने किया बैन





Very good article! We are linking to this particularly great content on our site. Keep up the great writing.
Thank you ever so for you article post.
Thank you ever so for you article post.
Like!! I blog frequently and I really thank you for your content. The article has truly peaked my interest.