
Deoghar: आज प्रधानमंत्री मोदी के “मन की बात” का शतक पूरा हुआ. भाजपा की ओर से कार्यक्रम सफल बनाने की व्यापक पैमाने पर तैयारी की थी. जिले तीन स्थानों पर लोग रेडियो व टीवी पर प्रसारित होने वाले इस कार्यक्रम को सुना और उनकी प्रेरणादायक बातों को आत्मसात करने का निर्णय लिया. कार्यक्रम को लेकर देवघर विस में एक सौ स्थानों चिन्हित किया गया था. स्थानीय विधायक सह भाजपा जिला अध्यक्ष नारायण दास ने बाबा मंदिर के समीप स्थित पाठक धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में शरीक हुए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना. इसके अलावा भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रीता चौरसिया ने अपने आवास पर एलईडी लगाकर कार्यक्रम का आयोजन किया. जिसमें भारी संख्या में लोग शामिल हुए.

इसके अलावा सारठ विधायक रणधीर सिंह, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विशाखा सिंह, संजीव जजवाड़े, जिला उपाध्यक्ष राकेश नरौने सुग्गा, जिला महामंत्री पंकज सिंह भदौरिया, अधीरचंद्र भैया, रवि तिवारी, सुनीता सिंह, गंगा नारायण सिंह, कोषाध्यक्ष दिलीप सिंह, सौरभ सिंह, सचिन सुल्तानिया, रूपा केशरी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष विजया सिंह, अलका सोनी, ममता गुप्ता, माया केशरी, संध्या कुमारी, निशा सिंह, देवघर नगर अध्यक्ष चंद्रशेखर खवाड़े, अमन दीप सहित कई भाजपा नेता अलग अलग अलग स्थानों पर उपस्थित हो कार्यक्रम को सुना. मौके पर विधायक सह भाजपा जिला अध्यक्ष नारायण दास ने कहा कि आकाशवाणी पर प्रसारित किया जाने वाला मन की बात कार्यक्रम एक अत्यंत ही लोकप्रिय कार्यक्रम है. जिसके माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की जनता से सीधा संवाद करते हैं. 52 भाषाओं एवं बोलियों में जिनमें 11 विदेशी भाषाओं में प्रसारित होती है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमेशा ऐसे समय में आशा की किरण दिखाई है. उनके भरोसा देने वाले शब्द नागरिकों के लिए उत्साहजनक और सुकून देने वाले रहे हैं.

उन्होंने कहा कि मन की बात ने कई सामाजिक बदलाव किए. प्रधानमंत्री जी का स्वच्छता आंदोलन, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में हुए अच्छे कार्य, जल संरक्षण, समाज सुधार के काम उन्होंने आंदोलन का रूप धारण किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 100वें एपिसोड पर विधायक ने कहा कि मन की बात देश की जन-जन की बात है. यह एक सामाजिक आंदोलन बन गई हैं. प्रधानमंत्री जी की मन की बात से अच्छे काम कर रहे लोगों को सामने लाने का मौका मिलता है. बुराइयां आसानी से सामने आती है, लेकिन मौन साधक की तरह समाज की सेवा कर रहे लाखों लोग मन की बात के माध्यम से सामने आते हैं. वो केवल महिमामंडित नहीं होते, बल्कि कई लोगों की प्रेरणा बन जाते हैं.
मन की बात ने कई सामाजिक बदलाव किए. प्रधानमंत्री जी का स्वच्छता आंदोलन, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में हुए अच्छे कार्य, जल संरक्षण, समाज सुधार के काम उन्होंने आंदोलन का रूप धारण किया. मन की बात के माध्यम से लोग अपनी भावनाओं का प्रकटीकरण अपने प्रधानमंत्री जी के सामने करते हैं. सचमुच में मन की बात ने एक सामाजिक क्रांति की है और कई सामाजिक बदलाव हुए हैं. मैं प्रधानमंत्री जी का हृदय से अभिनंदन करता हूं.




