Jamshedpur

सांसद ने धालभूमगढ़ में 500 जरूरतमंदों के बीच बांटे कंबल

Ghatshila : धालभूमगढ़ प्रखंड के नरसिंहगढ़ स्थित अग्रसेन भवन परिसर में बुधवार की दोपहर सांसद विद्युत वरण महतो ने भाजपा के स्थानीय नेताओं की मौजूदगी में लगभग 500 जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया गया. सांसद ने भरोसा दिलाया कि इस कड़ाके की ठंड में किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति को तकलीफ नहीं होने देंगे. संसदीय क्षेत्र के सभी प्रखंडों के दूर-दराज गांवों तक कंबल वितरण अभियान चलाया जाएगा.

मौके पर ये थे मौजूद

मौके पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश साव, पूर्व प्रत्याशी लखन मार्डी, किसान मोर्चा के कोल्हान प्रभारी बबलू प्रसाद, धालभूमगढ़ के वरिष्ठ नेता सुनील नाथ, विश्वनाथ बेहरा, पंचायत समिति सदस्य रत्ना मिश्रा, भीम बहादुर लामा, सत्यनारायण पुष्टी, पिंटु गुप्ता, पुटूराम गुप्ता, प्रतीक साव, हराधन राणा, विमल सिंह आदि मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें- दबंग टिस्कोकर्मी ने पड़ोसी की जमीन कब्जाकर बनाया मकान, एसएसपी से शिकायत

Related Articles

Back to top button