BiharCrime NewsLead NewsNEWS

खगड़िया में महिला कांस्टेबल के साथ मुंशी ने कमरे में घुसकर की छेड़खानी, गिरफ्तार

Khagariya : जिले में एक महिला पुलिस कांस्टेबल के साथ छेड़खानी का सनसनीखेज मामला बुधवार को सामने आया है. इस घटना को थाने में पदस्थापित मुंशी ने अंजाम दिया है. महिला कांस्टेबल महेशखूंट थाना में तैनात है. आरोपी मुंशी देर रात महिला कांस्टेबल के कमरे में घुस गया और उसके साथ छेड़खानी करने लगा. महिला कांस्टेबल की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी मुंशी को हिरासत में ले लिया है. इस घटना के बाद जिले के पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है.

जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला कांस्टेबल महेशखूंट थाना के तीसरे माले पर स्थित महिला कमरे में सोई हुई थी. इसी दौरान देर रात आरोपी मुंशी अजय कुमार सिंह उसके कमरे में पहुंचा और उसके साथ छेड़खानी करने लगा. महिला कांस्टेबल के शोर मचाने पर थाने में मौजूद अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए. जिसके बाद आरोपी वहां से भागकर थाने में आकर बैठ गया. घटना की जानकारी मिलते ही वरीय अधिकारियों के निर्देश पर थानाध्यक्ष ने आरोपी मुंशी को हिरासत में ले लिया है.

पीड़ित महिला कांस्टेबल ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करने के लिए थाने में आवेदन दिया है. इधर, मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी अमितेश कुमार ने आरोपी मुंशी के खिलाफ जांच का निर्देश दिया है. जांच का जिम्मा गोगरी एसडीपीओ मनोज कुमार को दिया गया है. एसडीपीओ ने बताया कि मुंशी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और जांच में दोषी पाए जाने पर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ें; पतरातू में अवैध पत्थर लदे दो ट्रैक्टर जब्त

Related Articles

Back to top button