Jamshedpur

दबंग टिस्कोकर्मी ने पड़ोसी की जमीन कब्जाकर बनाया मकान, एसएसपी से शिकायत

Jamshedpur :  सोनारी के बालीचेला स्कूल के पास दबंग टिस्कोकर्मी की ओर से जबरन दूसरे के जमीन पर मकान और शेड बना दिए जाने और मारपीट करने के मामले को लेकर 15 दिनों के बाद भी कार्रवाई नहीं किये जाने पर भुक्तभोगी परिवार के लोग बुधवार को एसएसपी से मिले और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की. प्रदीप कुमार साहू चालक हैं. 70 वर्षों से बालीचेला स्कूल के पास रह रहे हैं. कुछ वर्षो से उनके घर के बगल में टिस्कोकर्मी

विनोद शर्मा मकान बनाकर रहने लगे. एक साल पूर्व विनोद शर्मा ने अपनी दबंगता दिखाते हुए प्रदीप कुमार साहू के घर से सटाकर उनकी ही जमीन पर शेड बना दिया. कुछ खाली जगह पर मकान भी बनाने लगे. इसका विरोध करने पर 10-15 लोगों के साथ मारपीट करने पर उतारू हो जाते हैं. इधर प्रदीप कुमार साहू ने यह भी आरोप लगाया है कि सोनारी थाना प्रभारी यह कहने लगे कि उन्हें मकान बनाने दीजिये बाद में उसे तोड़वा दिया जाएगा.

इसे भी पढ़ें- बाबूलाल मरांडी को गोइलकेरा जाने से पुलिस ने रोका, विरोध में सड़क पर उतरे समर्थक

 

Related Articles

Back to top button