Court NewsLead News

100 करोड़ के मिड डे  मील घोटाला मामले के आरोपी संजय तिवारी को सीबीआइ कोर्ट ने जमानत देने से किया इनकार

Ranchi : 100 करोड़ के मिड डे मील घोटाला मामले के आरोपी संजय तिवारी को जमानत देने से सीबीआइ कोर्ट ने किया इनकार कर दिया है. सीबीआइ की विशेष अदालत ने संजय तिवारी की जमानत याचिका खारिज कर दी. दरअसल, मिड डे मील घोटाला का यह मामला वर्ष 2017 का है. मामले में 26 अप्रैल 2023 को आरोपी संजय कुमार तिवारी, अजय उरांव और राजू वर्मा पर सीबीआइ की विशेष अदालत ने आरोप गठित किया है.

बता दें कि हटिया के एसबीआइ ब्रांच से 100 करोड़ से अधिक की निकासी मेसर्स भानु कंस्ट्रक्शन के खाते में की गई थी. यह राशि मिड डे मील की बतायी गयी. मामले में सबसे पहले एसीबी ने जांच की थी. बाद में सीबीआइ और ईडी ने दोनों ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की है. 3 अप्रैल को संजय तिवारी ने ईडी की विशेष अदालत में सरेंडर किया, तब से वह जेल में बंद है.

इसे भी पढ़ें – सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं परीक्षा के लिए तारीख की घोषणा की, जानिये कब से है परीक्षा

Related Articles

Back to top button