Crime NewsHazaribaghJharkhandJharkhand StoryKhas-KhabarLead NewsNEWSRanchi

दुष्कर्म पीड़िता की पहचान उजागर करने को लेकर निजी टीवी चैनल और युटुबर के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

Ranchi: हजारीबाग पुलिस ने दुष्कर्म पीड़िता का नाम और पहचान उजागर करने को लेकर एक निजी टीवी चैनल के एंकर, रिपोर्टर, मालिक, यू-ट्यूब रिपोर्टर और कैमरामेन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया गया है. इनलोगो पर पीड़ित नाबालिग की पहचान उजागर करने का आरोप लगा है. इन लोगो पर हजारीबाग जिले के कोर्रा थाना में आईपीसी की धारा 228(ए),, 188, 34 पोक्सो की धारा 23 (4) के तहत दर्ज हुआ है.

हजारीबाग पुलिस की ओर से जारी प्रेस रिलीज के अनुसार  3-4 अक्टूबर की रात नाबालिग लड़की के साथ हैवानियत की घटना हुई थी . पुलिस ने तत्काल पीड़िता को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां वह इलाजरत है. वहीं पुलिस ने पीड़िता के परिजनों के लिखित आवेदन पर आईपीसी की धारा 363/376(D) एवं पोक्सो एक्ट की धारा 4/6 के तहत काण्ड दर्ज किया गया. पुलिस ने तत्काल घटना में शामिल रोहित राणा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. वही पीड़िता का कोर्ट में धारा 164 के तहत बयान दर्ज कराया गया.

पुलिस के अनुसार 5 अक्टूबर को पीड़िता को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया. इसके बाद पीड़िता को परिजन को सुपूर्द किया गया. बताया जा रहा है कि 5 अक्टूबर की रात यू ट्यूब व फेसबुक पर कुछ तथाकथित न्यूज और यूट्यूब चैनलो ने पीड़िता की पहचान उजागर करते हुए उसका बयान सार्वजनिक किया बल्कि वीडियोग्राफी के साथ लिए जाने की सूचना पुलिस को मिली.जांच में पता चला कि सारी भ्रामक एवं तथ्यहीन बातो को प्रसारित किया जा रहा है.

पुलिस ने इस मामले पर स्वतः संज्ञान लेते हुए आईपीसी की धारा 376(D) एवं पोक्सो एक्ट के तहत किसी पीड़िता का नाम व पहचान को सार्वजनिक कर सोशल मीडिया के माध्यम से उजागर करना गैरकानूनी एवं संज्ञेय अपराध है. इसके बाद हजारीबाग पुलिस ने शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज किया.

पुलिस की सार्वजनिक अपील

हजारीबाग पुलिस सभी मीडियाकर्मी एवं सोशल मीडिया से जुड़े लोगो से यह अपील करती है कि इस प्रकार की संवेदनशील मामलों में धैर्य का परिचय दे तथा पुलिस का सहयोग करे. साथ ही इस प्रकार का कोई भी वक्तव्य व पोस्ट प्रसारित ना करें जिससे कि समाज में विद्वेष व अराजकता की संभावना हो.

Related Articles

Back to top button