JamshedpurJharkhandSaraikela

Jamshedpur : कपाली में ट्रक ड्राइवर से लूट के मामले का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार, मोबाइल व नकदी बरामद

Jamshedpur : सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र में ट्रक ड्राइवर से लूट के मामले का चांडिल पुलिस ने पर्दाफाश कर लिया है. पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. घटना बीते 28 अगस्त की है. इसकी शिकायत कपाली ओपी में दर्ज कराई गई थी. उसके बाद पुलिस ने एक टीम का गठन कर छापेमारी की. उसी दौरान तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया. इसकी जानकारी सरायकेला के एसडीपीओ संजय सिंह ने दी.

इनकी हुई गिरफ्तारी

जिनकी गिरफ्तारी हुई है उनमें जमशेदपुर के भालूबासा का रहनेवाला अविनाश जेना उर्फ अविनाश मोहंती, सरायकेला के गम्हरिया का शशिकांत सिंह और जमशेदपुर के ही बिरसानगर का रहनेवाला संतोष सिंह शामिल है.

इन सामनों की हुई बरामदगी

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से ट्रक ड्राइवर से लूटी हुई मोबाइल के अलावा घटना में प्रयुक्त हुंडई कार, 3 मोबाइल एवं नकद रूपये बरामद किए हैं. हालांकि पुलिस को इस मामले में एक अन्य आरोपी की सरगर्मी से तलाश है.

छापेमारी दल में ये थे शामिल

पुलिस की छापेमारी दल में चांडिल थाना प्रभारी अजीत कुमार, कपाली ओपी प्रभारी सतीश कुमार, सहायक अवर निरीक्षक रामनाथ बानरा एवं कपाली ओपी और चांडिल थाना के सशस्त्र बल शामिल थे.

इसे भी पढ़ें-Jamshedpur : मानगो में पिस्तौल की नोक पर महिला से जेवर की छिनतई, रूपये और मोबाइल भी ले भागे अपराधी 

Related Articles

Back to top button