Court NewsLead News

कारोबारी अर्जुन साव की हत्या की जांच का मामला: हाइकोर्ट ने कहा- सीआइडी का जवाब सिर्फ अदालत को गुमराह करने के लिए

Ranchi : झारखंड हाइकोर्ट ने कोडरमा के कारोबारी अर्जुन साव की हत्या की निष्पक्ष जांच को लेकर दायर वीरेंद्र साव की क्रिमिनल रिट पर सुनवाई करते हुए सीआइडी द्वारा कोर्ट में दाखिल शपथ पत्र पर सवाल उठाया है. प्रार्थी के अधिवक्ता द्वारा मृतक अर्जुन साव की दो तस्वीरें अदालत में पेश की गयीं. साथ ही यह भी बताया गया कि एक गवाह ने इस बात की पुष्टि की है कि मृतक अर्जुन के साथ पुलिस ने क्रूरता की है. कोर्ट ने प्रार्थी को पूरक शपथ पत्र दाखिल करने का निर्देश देते हुए गवाह के स्टेटमेंट एवं मृतक के फोटोग्राफ्स जिसे उन्होंने कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत किया है उसे कोर्ट के रिकॉर्ड पर लाने का निर्देश दिया है. साथ ही इसकी प्रति राज्य सरकार को भी मुहैया कराने को कहा है. अगली सुनवाई 4 अक्टूबर को निर्धारित की गयी है. हाइकोर्ट के न्यायमूर्ति एसके द्विवेदी की कोर्ट ने अपने आदेश में कहा है कि ऐसा प्रतीत होता है कि जांच करनेवाली सीआइडी अदालत से कुछ छिपाने की कोशिश कर रही है. सीआईडी द्वारा दाखिल किया गया जवाब केवल अदालत को गुमराह करने के लिए हैं. अपना जवाब दाखिल करने के कई मौके दिये जाने के बावजूद भी सीआइडी की ओर से दाखिल जवाब में सही तथ्य नहीं बताये जा रहे हैं.

इसे भी पढ़ें – पूर्णिमा नीरज सिंह ने स्वास्थ्य सचिव से की निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज के पास बने सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का उपयोग शुरू करने की मांग

Related Articles

Back to top button