
Ranchi : रांची-पटना एनएच के कोडरमा में जर्जर हालत को लेकर गुरुवार को सुनवाई हुई. सड़क की स्थिति में सुधार नहीं होने पर हाइकोर्ट ने नाराजगी जाहिर की और पूछा कि एक ही बरसात में सड़क क्यों बह गयी. सड़क की मरम्मत सही तरीके से क्यों नहीं की गयी. चीफ जस्टिस डॉ रवि रंजन और जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की अदालत ने एनएचएआइ को अगले सप्ताह विस्तृत रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया.
गुरुवार को सुनवाई के दौरान एनएचएआइ की ओर से बताया गया कि कोडरमा में सड़क की मरम्मत कर दी गयी है. इस पर चीफ जस्टिस ने कहा कि वह दो दिन पहले ही उस रास्ते से गुजरे हैं. सड़क की हालत अब भी जर्जर है.
इसे भी पढ़ें :झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र शुक्रवार से, हंगामेदार होने के आसार
इस पर एनएचएआइ ने कहा कि सड़क की मरम्मत की गयी थी, लेकिन बरसात के कारण सड़क फिर खराब हो गयी. इस पर कोर्ट ने कहा कि एनएचएआइ कोर्ट के आदेश को गंभीरता से ले.
अदालत ने एनएचएआइ को अगले सप्ताह विस्तृत रिपोर्ट पेश कर बताने को कहा कि सड़क पूरी तरह कब तक बन कर तैयार हो जायेगी.
इसे भी पढ़ें :शादी से पहले ही टूट गयी सिद्धार्थ शुक्ला – शहनाज गिल की जोड़ी, शहनाज की हालत खराब
क्या है मामला
कोडरमा में सड़क जर्जर होने पर हाईकोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया है. सड़क जर्जर होने के कारण यहां काफी दुर्घटना हो रही थी. दो साल पहले चीफ जस्टिस सड़क मार्ग से पटना जा रहे थे. उस दौरान उनके कारकेड के वाहन भी दुर्घटनाग्रस्त हो गये थे.
इसे भी पढ़ें :मध्य प्रदेश में OBC को 27 फीसदी आरक्षण का आदेश जारी, 8 मार्च 2019 से मिलेगा लाभ




