
Ghaziabad : शहर में बुधवार को तेज बारिश के बीच एक ऐसी घटना सामने आई जिसने दिल दहला दिया है. अब इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. इसमें जो नजारा दिखा वो हैरान कर देने वाला है. करंट ने देखते ही देखते दो मासूम बच्चियों समेत 5 लोगों की जान ले ली.
सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि एक बच्ची दूसरी बच्ची को गोद में लिए छाता लगाए जा रही है. रास्ते में ज्यादा पानी इकट्ठा हो जाने के बाद वो बचने की कोशिश में एक दुकान के पास लगे टीनशेड के खंभे को पकड़ती है. पकड़ते ही वो बच्ची जमीन पर गिर जाती है और उसकी हाथ से दूसरी बच्ची छिटक जाती है.
दोनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो जाती है. इसके बाद एक लड़का लाल रंग का छाता लिए और एक दूसरा शख्स भी दौड़ता है.
उधर दुकान से भी एक युवक बाहर निकलता है पर वो पास नहीं जाता है. लाल छाता वाला लड़का पास जाता तो है पर उसे बिजली का जैसे ही हल्का झटका लगता है वो वहां से शायद वो ये कहते हुए आ जाता है कि करंट आ रहा है वहां. इसके बावजूद दूसरा शख्स बच्चियों को बचाने जाता है और करंट की चपेट में आकर वहीं दम तोड़ देता है.
इसे भी पढ़ें :मध्य प्रदेश में OBC को 27 फीसदी आरक्षण का आदेश जारी, 8 मार्च 2019 से मिलेगा लाभ
बच्चियों को बचाने में महिला की भी मौत
उसके बाद एक और युवती दौड़ती है पर उसे समझ आ जाता है कि वहां करंट है. फिर एक महिला दौड़ती है और बिना सोचे-समझे बच्चियों को बचाने में लग जाती है, महिला को भी करंट लगता है और वो भी वहीं गिर जाती है. इस तरह 5 लोगों की करंट से मौत हो जाती है.
बताया जा रहा है कि मरने वाले सभी बिहार के मधुबनी जिले के हैं. जब तक विद्युत विभाग बिजली की सप्लाई बंद करता तब तक 3 बच्चियों समेत 5 लोगों की जान जा चुकी थी.
हादसे के तुरंत बाद बिजली सप्लाई बंद हो गया. इसके बाद का एक वीडियो सामने आया है जिसमें बच्चों, महिलाओं को कंधे पर उठाकर परिजन इलाज के लिए दौड़ रहे हैं. मौके पर चीख-पुकार मची हुई है.
मृतकों में जानकी (35), उसकी चार वर्षीय बेटी सुरभि, उसकी भतीजी सिमरन (10), लक्ष्मीनारायण (24) और खुशी (11) शामिल हैं.
इसे भी पढ़ें :कोडरमा में जर्जर सड़क का मामलाः हाइकोर्ट ने एनएचएआइ से पूछा- एक ही बरसात में क्यों बह गयी सड़क
सुबह 9.48 बजे हुआ ये हादसा
ये घटना बुधवार को सुबह 9.48 बजे हुई. ये हादसा राकेश मार्ग पर गली नंबर-3 के सामने रमेश की किराना शॉप पर हुआ. बताया जा रहा है कि एक बल्ब लगाने वाला होल्टर टीनशेड के खंभे से टच हो गया था और बारिश से भीगे होने के कारण वहां तेजी से करंट उतर रहा था.
घटना के बाद गाजियाबाद के डीएम ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं और मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की बात कही है.
इसे भी पढ़ें :शादी से पहले ही टूट गयी सिद्धार्थ शुक्ला – शहनाज गिल की जोड़ी, शहनाज की हालत खराब




