JharkhandLead NewsRanchi

भाजपा के विभिन्न मोर्चा के प्रदेश अध्यक्षों के साथ सांगठनिक विस्तार एवं कार्यक्रमों की समीक्षा

Ranchi : भाजपा प्रदेश कार्यालय में गुरुवार को प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश की अध्यक्षता में पार्टी के सभी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्षों, महामंत्रियों की बैठक हुई. बैठक में दीपक प्रकाश ने कहा कि जनमुद्दों को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ लड़ाई में मोर्चा कार्यकर्ता समाज की अगुवाई करें.

चाहे किसानों के सवाल हों या अनुसूचित जाति, जनजाति के सवाल, महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार हों या फिर युवाओं के साथ हो रही वादाखिलाफी. सभी सवालों पर मोर्चा अपनी अग्रणी भूमिका निभाये.

इसे भी पढ़ें :शादी से पहले ही टूट गयी सिद्धार्थ शुक्ला – शहनाज गिल की जोड़ी, शहनाज की हालत खराब

उन्होंने विगत दिनों राज्य सरकार के खिलाफ आन्दोलन में मोर्चा कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में हुई भागीदारी की सराहना भी की.

बैठक में नवनियुक्त क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र ने मोर्चा के पदाधिकारियों से परिचय प्राप्त किया. विभिन्न मोर्चा के द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी प्राप्त की.

इसे भी पढ़ें :झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र शुक्रवार से, हंगामेदार होने के आसार

बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने भी सांगठनिक विस्तार एवं राज्य के ज्वलंत मुद्दों पर मोर्चा कार्यकर्ताओं की भूमिका पर प्रकाश डाला.

बैठक में अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष एवं विधायक अमर बाउरी, अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष और पूर्व विधायक शिवशंकर उरांव, युवा मोर्चा अध्यक्ष किसलय तिवारी, महिला मोर्चा अध्यक्ष आरती कुजूर, पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष अमरदीप यादव, किसान मोर्चा अध्यक्ष पवन साहू सहित मोर्चा के महामंत्री भी उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें :मध्य प्रदेश में OBC को 27 फीसदी आरक्षण का आदेश जारी, 8 मार्च 2019 से मिलेगा लाभ

Related Articles

Back to top button