
Los Angeles: हॉलीवुड के 91वें एकेडमी अवार्ड की शानदार शुरूआत हो चुकी है. अमेरिका तके डॉल्बी थिएटर में आयोजित ऑस्कर अवार्ड सेरेमनी में विजेताओं के नाम की घोषणा शुरू हो चुकी है. भारत के ग्रामीण क्षेत्र में माहवारी के समय महिलाओं को होने वाली समस्या और पैड की अनुपलब्धता को लेकर बनी एक शॉर्ट फिल्म ‘पीरियड: द एंड ऑफ सेंटेंस’ को ‘डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट सब्जेक्ट’ श्रेणी में ऑस्कर पुरस्कार मिला है. इस डॉक्यूमेंट्री का निर्देशन रायका जेहताबची ने किया है और इसे भारतीय प्रोड्यूसर गुनीत मोंगा की ’सिखिया एंटरटेनमेंट’ ने प्रोड्यूस किया है.
फिल्म मेकर से सोशल मीडिया पर ऑक्सर जीतने पर ट्वीट कर अपनी खुशी जाहिर की है. गुनीत मोंगा ने ट्वीट किया, “हम जीत गए!!! धरती पर हर लड़की एक देवी है…”
WE WON!!! To every girl on this earth… know that you are a goddess… if heavens are listening… look MA we put @sikhya on the map ❤️
— Guneet Monga (@guneetm) February 25, 2019
यह डॉक्यूमेंट्री ‘ऑकवुड स्कूल इन लॉस एंजिलिस’ के छात्रों और उनकी शिक्षक मिलिसा बर्टन द्वारा शुरू किए गए ‘द पैड प्रोजेक्ट’ का हिस्सा है. जेहताबची ने ऑस्कर पुरस्कार स्वीकार करते हुए कहा, ‘ मैं इसलिए नहीं रो रही हूं कि मेरा माहवारी चल रहा या कुछ भी. मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि माहवारी को लेकर बनी कोई फिल्म ऑस्कर जीत सकती है.’
Welcome to 2019 #Oscars #PeriodEndOfSentence https://t.co/jntWa7IoZD pic.twitter.com/zHUi4YrSvc
— Variety (@Variety) February 25, 2019
वहीं बर्टन ने इस पुरस्कार को अपने स्कूल को समर्पित करते हुए कहा कि इस परियोजना का जन्म इसलिए हुआ क्योंकि लॉस एंजिलिस के मेरे विद्यार्थी और भारत के लोग बदलाव लाना चाहते थे. इस डॉक्यूमेंट्री की कहानी दिल्ली के बाहरी इलाके ‘हापुड़’ की है.
बता दें कि भारत के लिए ऑस्कर का यह क्षण एक दशक के बाद आया है, जब ए आर रहमान और साउंड इंजीनियर रसूल पोकुट्टी को ‘स्लमडॉग मिलेनियर’ के लिए 2009 में अकादमी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था.




