DumkaJharkhand

दुमका: पांच महीने से राशन कार्ड बनवाने के लिए भटक रही बुजुर्ग महिला, मंत्री से मिला आश्वासन

Dumka: जिले के जरमुंडी प्रखंड के सच्चिदानंद सोरेन ने जरमुंडी विधायक सह कृषि और पशुपालन व सहकारिता मंत्री बादल पत्रलेख से सर्किट हाउस में मुलाकात की. मुलाकात के दौरान सच्चिदानंद सोरेन ने जरमुंडी प्रखंड की बुजुर्ग आदिवासी महिला चुड़की मुर्मू की मदद के लिए गुहार लगायी.

इसे भी पढ़ें – हाल-ए-मनरेगा: घाटशिला में बगैर काम के हुआ मजदूरी भुगतान, बकरी शेड बना नहीं लेकिन हो गयी निकासी

क्या है मामला

जरमुंडी प्रखंड के गांव समलापुर स्थित भोड़ाबाद पंचायत की चुड़की मुर्मू विधवा महिला हैं. चुड़की मुर्मू के परिवार में सिर्फ एक बेटी और एक पोती है,जिसकी आर्थिक स्थिती काफी दयनीय है. महिला की बेटी भी विधवा है और मानसिक रूप से बीमार रहती है.

चुड़की अपनी बेटी का इलाज करवाना चाहती है.लेकिन आर्थिक तंगी और गरीबी की वजह से उसका इलाज नहीं करवा पा रही है. हालांकि आयुष्मान भारत योजना के तहत गरीबों का इलाज मुफ्त में किया जाता है. लेकिन परिवार के पास राशन कार्ड नहीं होने की वजह से आयुष्मान योजना का लाभ भी इस परिवार को नहीं मिल पा रहा है.

दुमका: पांच महीने से राशन कार्ड बनवाने के लिए भटक रही बुजुर्ग महिला, मंत्री से मिला आश्वासन
राशन कार्ड के लिए दिया गया डिटेल

चुड़की मुर्मू ने राशन कार्ड के लिए 31-08-2018 को ऑनलाइन आवेदन भी दिया है. जिसका Acknowledgement No. 3620120306 है. लेकिन पांच महीने के बाद भी इस परिवार का राशन कार्ड नहीं बनाया गया है.

दुमका: पांच महीने से राशन कार्ड बनवाने के लिए भटक रही बुजुर्ग महिला, मंत्री से मिला आश्वासन
चुड़की मुर्मू द्वारा मदद के लिए दिया गया आवेदन

जिसकी शिकायत मुख्यमंत्री जनसंवाद केंद्र में 14 NOV 2019 को भी करवायी गयी है. जिसका Registration No : OL/DUM/19-764 है. लेकिन इतना सब होने के बाद भी बुजुर्ग महिला का राशन कार्ड नहीं बन पाया है.

इसे भी पढ़ें – BJP विधायक ढुल्लू महतो के बचाव में रो पड़ी पत्नी, मेरे पति हैं बेकसूर, यौन शोषण पीड़िता चरित्रहीन महिला

समस्या सुनने के बाद मंत्री ने दिया आश्वासन

चुड़की मुर्मू की इसी समस्या को लेकर समाजसेवी सच्चिदानंद सोरेन ने मंत्री से मुलाकर की और मदद करने की गुहार लगायी. मंत्री जी उन्होंने चुड़की मुर्मू का लिखित आवेदन दिया और चुड़की मुर्मू के परिवार का राशन कार्ड के साथ ही आयुष्मान भारत योजना कार्ड जल्द बनवाने की गुहार लगायी.

दुमका: पांच महीने से राशन कार्ड बनवाने के लिए भटक रही बुजुर्ग महिला, मंत्री से मिला आश्वासन
मंत्री बादल पत्रलेख से मुलाकात कर आवेदन देते समाजसेवी

इस समस्या को सुनने के बाद मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा कि, इसे मैं DDC को देकर जल्द बनवा देता हूं. साथ ही कहा कि बहुत जल्द ही पूरे राज्य में बड़ी संख्या में राशन कार्ड बनने वाली है. जिसपर मंत्री को सच्चिदानंद ने बताया कि मुख्यमंत्री जनसंवाद केंद्र में समस्या बताने के बाद भी जल्दी निराकरण नहीं हो रहा है.

इसे भी पढ़ें – ऊर्जा सचिव वंदना डाडेल की रिपोर्ट पर तत्कालीन JBVNL MD राहुल पुरवार को कार्मिक की तरफ से नोटिस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button