
Dhanbad : बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो की गिरफ्तारी को लेकर जिला प्रशासन पूरी कोशिश में लगा है. लेकिन सफलता हाथ नहीं लग रही है. इस मामले में गुरुवार को जहां धनबाद भाजपा कमेटी ने विधायक ढुल्लू महतो पर हो रही पुलिसिया कार्रवाई की कड़ी निंदा की. तो ठीक उसके अगले दिन शुक्रवार को ही विधायक की पत्नी सावित्री देवी पति के बचाव में उतर आयीं.
सावित्री देवी ने प्रेस कॉफ्रेंस करके पति को बेकसूर बताया. विधायक की पत्नी ने हेमंत सरकार बदले की भावना से कार्रवाई कर रही है. पत्रकारों से बात करते हुए विधायक की पत्नी ने कहा कि जिस मामले में विधायक जी को गिरफ्तार करने पुलिस आयी थी, यह मामला एक वर्ष पहे का है. फिर इस मामले में आज कार्रवाई क्यों की जा रही है?
इसे भी पढ़ें – केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का विवादित बयान, कहा-‘1947 में ही सभी मुस्लिमों को भेजा देना चाहिए था पाकिस्तान’
रवींद्र पांडेय के इशारे पर आरोप लगा रही है कमला
विधायक की पत्नी ने कहा कि दुकान तोड़ने के मुकदमे में महिला के साथ छेड़छाड़ का झूठा मुकदमा गलत तरीके से जोड़ा गया है. उन्होंने कहा कि विरोधी विधायक जी की लोकप्रियता से घबराकर कमला देवी का इस्तेमाल कर रहे हैं.

उन्होंने पूर्व सांसद रवींद्र पांडेय पर आरोप लगाते हुए कहा कि मैं रवींद्र पांडेय को भाजपा का नेता नहीं मानती. उन्होंने कहा कि कमला देवी के गलत संबंध रवींद्र पांडेय के साथ हैं. इसलिए कमला उनके इशारे पर काम कर रही है.
इसे भी पढ़ें –ऊर्जा सचिव वंदना डाडेल की रिपोर्ट पर तत्कालीन JBVNL MD राहुल पुरवार को कार्मिक की तरफ से नोटिस
प्रेस कान्फ्रेंस में भावुक हुईं विधायक की पत्नी
उन्होंने कहा कि पहले कमला देवी ने प्राथमिकी में कहा था कि मेरे साथ ढुल्लू महतो ने छेड़छाड़ करने का प्रयास किया और अब उसने अपना बयान बदल लिया. अब वह बोल रही है कि ढुल्लू महतो ने मेरे साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाया है.
इन दोनों बयानों से मामला साफ हो गया है कि विधायक जी पर लगा आरोप कितना सही है. पत्रकारों से बात करते हुए विधायक की पत्नी भावुक भी हो गयीं और रोने भी लगीं. उन्होंने यह नहीं बताया कि विधायक ढुल्लू महतो अभी कहां और कैसे हैं.
वहीं सावित्री देवी से जब पत्रकारों ने विधायक पर लगे मारपीट के आरोप के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि इस मामले में विधायक जी को फेंसाने का काम किया जा रहा है.
इसे भी पढ़ें – धनबाद: करमाटांड़ वासी आज भी खुले में शौच जाने को मजबूर, मनमाने ढंग से बने टॉयलेट का नहीं हो पा रहा इस्तेमाल




