
Deoghar: गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे को गोतस्करी रोकने पर मोहनपुर (देवघर) पुलिस ने बुलाया है. सांसद ने यह जानकारी सोशल मीडिया के जरिए साझा की है. बताया है कि झारखंड सरकार व ख़ासकर पुलिस प्रशासन (झारखंड पुलिस) के सहयोग से करोड़ों गाएँ संथालपरगना के रास्ते बांग्लादेश काटने के लिए भेजी जाती है. उन्होंने लगातार इसका विरोध किया. लेकिन पहली बार झारखंड सरकार ने मोहनपुर थाने में उल्टा मेरे उपर केस किया. झारखंड हाईकोर्ट ने केस पर रोक लगा दिया है, लोकसभा के विशेषाधिकार समिति (लोकसभा स्पीकर) में देवघर के पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सांसद के उपर केस नहीं बनता है. सांसद के मुताबिक, उन्हें मानसिक तौर पर प्रताड़ित और बेइज़्ज़त करने के लिए मोहनपुर थाना ने 19 अप्रैल को पूछताछ के लिए बुलाया है. वे हेमंत सोरेन की तरह भगोड़ा नहीं हैं. पुलिस के सामने वे जरूर हाजिर रहेंगे.
इसे भी पढ़ें: जेएससीए इंटर डिस्ट्रिक्ट विमेंस अंडर-19 टूर्नामेंट: काजल के शतक से खूंटी ने कोडरमा को 258 रनों से हराया




