Bihar

#CAAprotest: राजद का बिहार बंद, रोकी गयी ट्रेन, कार्यकर्ताओं ने कपड़े उतारकर किया प्रदर्शन

Patna: नागरिकता संशोधन एक्ट (CAA) के खिलाफ देश भर में प्रदर्शन हो रहा है. इस प्रदर्शन ने अब हिंसक रूप भी ले लिया है. इसे लेकर देश भर में प्रदर्शन का दौर जारी है.

बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने शनिवार को बंद आह्वान किया है. राजद ने साथ ही यह आरोप लगाया कि नागरिकता संशोधन एक्ट ने संविधान की धज्जियां उड़ा दी हैं. 

इसे भी पढ़ें- NRC के खिलाफ CM नीतीश ने उठायी आवाज, कहा- बिहार में नहीं होगा लागू

राजद कार्यर्ताओं का विरोध

बंद का समर्थन करते हुए अररिया में आरजेडी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फारबिसगंज रेलवे स्टेशन पर जोगबनी से कटिहार जा रही एक ट्रेन को रोक दिया. इसकी वजह से जनजीवन पर असर हो रहा है.

दरभंगा में भी राजद कार्यकर्ताओं ने कपड़े उतारकर प्रदर्शन किया. कार्यकर्ता अपने हाथों में तख्ती और बैनर लिए हुए थे. उन्होंने CAA के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.

वहीं जहानाबाद में भी राजद कार्रकर्ताओं ने रेलवे स्टेशन पर पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस और पटना-गया पैसेंजर ट्रेन को रोक दिया. साथ ही ट्रैक पर आगजनी की. कार्यकर्ताओं ने NH- 110 और NH-83 को भी जाम कर दिया है. जिसकी वजह से आवागमन पर असर पड़ा है.

इसे भी पढ़ें- #Picnic Spots पर हर साल होती हैं छोटी-बड़ी घटनाएं, पर प्रशासन नहीं करता पुख्ता इंतजाम

तेजस्वी ने की शांतिपूर्ण बंद की अपील

इससे पहले राजद ने 20 दिसंबर की शाम को सभी जिलों में मशाल जुलूस निकाला. वहीं तेजस्वी यादव ने शांतिपूर्ण बंद की अपील की है.

गौरतलब है कि बंद की तारीख पहले 22 दिसंबर निर्धारित की गयी थी, लेकिन बाद में इसे एक दिन पहले कर दिया गया ताकि अगले रविवार को होने वाली पुलिस भर्ती परीक्षा प्रभावित न हो.

One Comment

  1. 250699 650516What cell phone browser is this website page optimized for Internet explorer? 470548

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button